Image

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता


मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार (13 अक्टूबर) सुबह एक बार फ‍िर लोगों ने जबरदस्‍त भूकंप के झटके महसूस क‍िए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता र‍िक्‍टर स्‍केल पर 6.1 दर्ज की गई. इसका केंद्र भी जमीन से 10 क‍िलोमीटर की गहराई पर दर्ज क‍िया गया.

पनामा में लगातार भूकंप के झटकों से दहशत बनी हुई है. मंगलवार तड़के भारतीय समयानुसार 4:50 बजे पनामा के लोगों ने एक और शक्‍त‍िशाली भूकंप का सामना क‍िया. एक बार फ‍िर भूकंप ने सड़कों, इमारतों को न‍ुकसान पहुंचाया. सुबह-सुबह झटके महसूस होते ही लोग खुले स्‍थान की ओर भागे.

तीन द‍िन पहले ही शुक्रवार देर रात और शन‍िवार तड़के ही पनामा ने दो जबरदस्‍त भूकंप के झटके महसूस क‍िए थे. 7.7 और 6.6 तीव्रता वाले इन झटकों के बाद से ही पनामा में दहशत का माहौल बना हुआ है.

जब पनामा में आया 7.7 की तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, शुक्रवार की सुबह पनामा के दक्षिणी छोर के पास 7.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे राजधानी में 100 मील से अधिक दूर तक इमारतें हिल गईं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इसके बाद दिन में कई झटके आए और फिर 6.6 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया.

पनामा में घोषित हुआ आपातकाल

दो शक्‍त‍िशाली भूकंप के बाद पनामा के लोगों में दहशत रही. भूकंप का असर पनामा की राजधानी पनामा सिटी तक महसूस किया गया. भूकंप से कई इमारतों को नुकसान हुआ. लोगों के घरों की दीवारों पर दरारें पड़ गईं. लोग डर के कारण घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. रात भर लोग खुले स्थानों पर खड़े रहे. दहशत के चलते लोगों में घरों के अंदर जाने की ह‍िम्‍मत नहीं हुई. लोग सुबह तक घरों के बाहर ही रहे और हालात की जानकारी का इंतजार करते रहे.

पनामा सरकार ने शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्यों को तेज करने तथा प्रभावित समुदायों की मदद के लिए देश में आपातकाल घोषित कर दिया था.

इनपुट – आईएएनएस

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?



Source link

Related Posts

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ईरान से बातचीत की. उन्होंने सोमवार ईरान के एनएसए…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रूस के साथ नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इसका सबूत…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को कड़ी सुरक्षा वाले एक महल…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘भारत पर यकीन, दोनों के संबंध…’, PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कोलकाता में कहा कि भारत और अमेरिका…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top