Image

‘भारत पर यकीन, दोनों के संबंध…’, PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?


भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कोलकाता में कहा कि भारत और अमेरिका डिफेंस, IT और हेल्थकेयर जैसे कई सेक्टर में सहयोग बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि निवेश और संयुक्त पहलों से दोनों देशों के लिए कई बड़े मौके बन रहे हैं.

अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोर ने दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी पर जोर दिया. उन्होंने हाल के मिलिट्री अभ्यास, डिफेंस सहयोग और अमेरिकी व भारतीय कंपनियों के निवेश का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका के संबंध बहुत अच्छे हैं और बहुत कुछ हो रहा है. आप कोई भी सेक्टर चुन लें, हम उसमें साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”

सर्जियो गोर ने रक्षा क्षेत्र को लेकर क्या कहा 
रक्षा क्षेत्र को लेकर अमेरिकी दूत ने कहा कि दोनों देशों ने राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर तरंग शक्ति सैन्य अभ्यास किया था. इसमें 500 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था. तकनीक और निवेश पर बात करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देशों की कंपनियां लगातार आगे बढ़ रही हैं. दोनों तरफ से निवेश किया जा रहा है. 

जेनेरिक दवाओं पर क्या कहा
गोर ने बताया कि अमेरिका की कुछ कंपनियां भारत में बड़े उत्पादन केंद्र स्थापित कर रही हैं. अमेरिका में भी निवेश हो रहा है. यह एक शानदार अवसर है. इसके अलावा गोर ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने खास तौर पर अमेरिका को भारत से होने वाली जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति का जिक्र किया. गोर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हम भारत से बड़ी मात्रा में जेनेरिक दवाएं आयात करते हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमें भारत पर भरोसा है.

ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत 
इन सबके अलावा अमेरिकी दूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई हालिया बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के संबंधों में आगे और घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं. गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही बातचीत की थी. इसलिए आगे क्या होता है, इस पर नजर बनाए रखिए. 

ये भी पढ़ें
 
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल



Source link

Related Posts

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ईरान से बातचीत की. उन्होंने सोमवार ईरान के एनएसए…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रूस के साथ नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इसका सबूत…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को कड़ी सुरक्षा वाले एक महल…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने…’ रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कई साल हो चुके हैं. इसे खत्म करने के लिए कई…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top