• Home
  • ताजा खबरें
  • पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे
Image

पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे


शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े मामले की जांच CBI को सौंप दी है. उन्होंने इसे भगवंत मान की ईमानदारी के दावे पर बड़ा सवाल बताया.

मजीठिया ने कहा कि ED की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय और घर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. उनके मुताबिक, अब हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपते हुए दो महीने में रिपोर्ट देने को कहा है.

‘भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब उतर गया’

मजीठिया ने अपने बयान में कहा कि यह एक ‘लैंडमार्क जजमेंट’ है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्यमंत्री कार्यालय की CBI जांच के आदेश दिए गए हैं.

अमृतसर: घर लौट रहे ASI सुखचैन सिंह पर फायरिंग, 3 बाइक सवारों ने चलाई गोली

मजीठिया के मुताबिक, CBI जांच का मतलब है कि जिन लोगों को पंजाब पुलिस से बचाया जा रहा था, अब उनकी जांच होगी. उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना ‘अली बाबा चालीस चोर’ से की और राजवीर घुम्मण, OSD रोमी महाजन, जितिन गोयल, नितिन गोयल, बीर दविंदर समेत कई लोगों के नाम लिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों पर पंजाब के खजाने की बहुत बड़ी लूट करने, अपना घर भरने और पैसे विदेश भेजने के आरोप हैं.

‘पासपोर्ट जब्त किए जाएं ताकि देश छोड़कर न भाग सकें’

मजीठिया ने मांग की कि जिन लोगों के नाम इस मामले में सामने आ रहे हैं, उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होना चाहिए ताकि आरोपी देश छोड़कर भाग न सकें. मजीठिया ने मुख्य सचिव कैप्टन सिना टोपी सिना पर भी गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि अधिकारी ने अदालतों से झूठ बोला और DA से जुड़े मामलों में कर्मचारियों को उनका हक नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले की भी CBI जांच हो तो कई चीजें सामने आ सकती हैं.

DA मामले में कोर्ट को गुमराह करने का आरोप

कर्मचारियों के DA के मामले को लेकर मजीठिया ने कहा कि इसमें झूठे हलफनामे दाखिल करने का मामला सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. मजीठिया ने कहा कि अदालत ने इस मामले में क्रिमिनल कंटेम्प्ट शब्द का इस्तेमाल किया है.

उन्होंने बताया कि मामले में अगली तारीख भी लगी है और अधिकारी को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि DA के मामले में कोर्ट से झूठ क्यों बोला गया और कर्मचारियों को उनका हक क्यों नहीं दिया जा रहा है.

‘सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल करने की बात भी साफ नहीं’

मजीठिया ने कहा कि सरकार की तरफ से यह कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल कर दी गई है, लेकिन उनके मुताबिक वहां पिछले आदेश में उठाई गई आपत्तियों को भी अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय की CBI जांच और हाईकोर्ट से कथित तौर पर झूठ बोलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई इस पूरे मामले का बड़ा हिस्सा है.

GMADA और IAS अधिकारियों पर भी लगाए आरोप

मजीठिया ने IAS गर्ग का नाम लेते हुए भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी उसे अंदर किया था और अगर अब उसकी जांच होती है तो कई चीजें सामने आएंगी.

उन्होंने GMADA में दस हजार करोड़ रुपये की कथित लूट का जिक्र करते हुए कहा कि यह तो केवल शुरुआत है. मजीठिया ने लाइसेंस बनाने के पैसे और आर्म्स लाइसेंस के बदले लिए गए पैसों जैसे कई मामलों के सामने आने की बात कही.

ED ने चैट रिकवर कर पंजाब पुलिस को दी- मजीठिया 

मजीठिया ने दावा किया कि शायद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की इतनी सारी चैट ED ने रिकवर करके पंजाब पुलिस को दीं और मामला दर्ज करने के लिए कहा. उन्होंने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.

मजीठिया ने कहा कि DGP गौरव यादव के समय पंजाब का कानून-व्यवस्था तंत्र पूरी तरह कमजोर हो गया है. उन्होंने कहा कि रोज ASI पर गोलियां चल रही हैं और झूठ बोलकर इन मामलों को दबाने या कवर-अप करने की कोशिश की जा रही है.

अवैध खनन को लेकर भी सरकार पर निशाना

मजीठिया ने कहा कि अगर अब जांच आगे बढ़ती है तो अवैध रेत खनन करने वाले लोग भी कानून के शिकंजे में आ सकते हैं. उन्होंने अमृतसर ग्रामीण के SSP चहल, राजवीर घुम्मण के भाई, अंगद धालीवाल और अन्य लोगों के नाम लेते हुए बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप लगाए.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रावी नदी के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि सेना ने भी इन हालात को उजागर किया है.

मजीठिया ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे थे. उन्होंने GMADA की कथित लूट, निजी डेवलपर्स को मदद देने और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जुड़े मामले का जिक्र किया.

मजीठिया ने आरोप लगाया कि अमन अरोड़ा गौरव धीर के साथ मिलकर बड़ी लूट कर रहे थे और उन्हें किस तरह की अनुमति दी गई, ये सारे मामले आने वाले समय में सामने आएंगे.

भगवंत मान, केजरीवाल और सिसोदिया के नाम लिए

अपने बयान में मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के नाम भी लिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य भूमिका भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और IAS अधिकारियों कैप्टन सिना टोपी सिना, गर्ग, सुनील गुप्ता समेत कई लोगों की है. उन्होंने कहा कि सूची बहुत लंबी है.

मजीठिया ने भगवंत मान और उनके परिवार को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि परिवार ने पांच-पांच करोड़ रुपये के कार्यक्रम करवाए. इसके अलावा उन्होंने बलात्कार के आरोपियों से पैसे लेकर उन्हें अमेरिका पहुंचाने जैसे आरोप भी लगाए.

‘CBI जल्द मामला दर्ज करे और पैसे की रिकवरी हो’

मजीठिया ने CBI से उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द मामला दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप हैं, उनसे पैसों की रिकवरी की जाए और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं. उन्होंने परिवारों की भी पूरी तरह जांच किए जाने की मांग की.

मजीठिया ने आरोप लगाया कि लूट का पैसा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य जगहों पर भेजा गया है. उनका कहना है कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, वे सभी पकड़े जाएंगे और यह पैसा वापस सरकारी खजाने में जमा होगा.

कर्मचारियों के 15 हजार करोड़ रुपये का भी जिक्र

मजीठिया ने कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ 15 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई है और सरकार ने उनके साथ धोखा किया है.

उन्होंने कहा कि DA के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है और कोर्ट से कथित तौर पर झूठ बोलने के मामले में क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई हो रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा और उनका बकाया उन्हें दिया जाएगा.

‘पंजाब के लिए अब बेहतर दिन आएंगे’

मजीठिया ने पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महंगाई और सरकार की खराब कार्यप्रणाली के कारण पंजाब की स्थिति खराब हो रही है.

उन्होंने दावा किया कि यह सरकार भी टूटेगी और सरकार गिरेगी. मजीठिया ने ‘माई सरकार’ के जरिए शिक्षा मॉडल के कथित पर्दाफाश का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में कई और मामलों का भी पर्दाफाश होगा.

पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला

उन्होंने लोगों से अपने-अपने पेज से लाइव होकर अपनी बात रखने की अपील की. साथ ही उन्होंने ‘जुगनू मीडिया’ और ‘केजरी मीडिया’ पर भरोसा नहीं करने की बात कही.

मजीठिया ने उन विपक्षी सदस्यों और चैनलों को बधाई दी, जो उनके मुताबिक पंजाब के प्रति हमदर्दी रखते हैं और पंजाब की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि CBI जांच करवाकर पंजाब के प्रति बहुत बड़ी सेवा की गई है.

 



Source link

Related Posts

दिल्ली: बुजुर्ग दंपती को कार चालक ने उड़ाया, महिला ड्राइवर गिरफ्तार

एक बुजुर्ग दंपती  सुबह – सुबह घर से भगवान की पूजा अर्चना करने पहुंचे और उनका दर्शन करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी पर गंभीर आरोप…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट से पहले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top