• Home
  • ताजा खबरें
  • पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
Image

पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश


पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के दावे करती नजर आ रही है. इस बीच कांग्रेस ने भी दावा किया है कि इस बार प्रदेश में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी. कांग्रेस की ओर से शेयर की गई एक तस्वीर के जरिए पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश की गई है. पोस्ट में ये भी कहा गया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास के रास्ते बनेंगे और लोगों का जीवन खुशहाल होगा. 

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर जारी करते हुए लिखा, ”पंजाब में कांग्रेस आएगी, तरक्की और खुशहाली लाएगी.” कांग्रेस की ओर से शेयर की गई इस तस्वीर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य नेता मौजूद हैं.

दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के नेताओं की बैठक

दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शनिवार (31 अक्टूबर) को पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं की अहम बैठक हुई. पंजाब के सभी प्रमुख नेताओं के साथ राहुल गांधी की इस बैठक में मौजूदगी को पार्टी की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. 4 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संगरूर में रैली करने वाले हैं, इसे पंजाब में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है.

पंजाब निर्णायक बदलाव के लिए तरस रहा- खरगे

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”पंजाब एक निर्णायक बदलाव और एक नई, परिवर्तनकारी शुरुआत के लिए तरस रहा है. आम आदमी पार्टी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है, उनके बड़े-बड़े वादों की जगह अब असफल शासन, भ्रष्टाचार, नशे की समस्या, बढ़ती असुरक्षा और टूटी हुई उम्मीदों ने ले ली है.”

मल्लिकार्जुन खरगे ने भरोसा दिलाते हुए आगे कहा, ”कांग्रेस पार्टी पंजाब के मान-सम्मान और गौरव को बहाल करने, इसके भविष्य को सुरक्षित करने, राज्य में शांति, समृद्धि और प्रगति का एक नया दौर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग



Source link

Related Posts

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया

उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी केआजम खान के खिलाफ ED की…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘रिजीम चेंज’ के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया ‘बीजेपी के गुर्गे’

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपने ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान को लेकर एक बार फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार’, बीजेपी का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर… रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. जौहर यूनिवर्सिटी में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top