• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • नाना पाटेकर की मौत पर मेडिकल बुलेटिन, डॉक्टर ने बताया उस रात का पूरा घटनाक्रम
Image

नाना पाटेकर की मौत पर मेडिकल बुलेटिन, डॉक्टर ने बताया उस रात का पूरा घटनाक्रम


दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. गोवा में उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और वो बेहोश हो गए. डॉक्टर्स ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ.

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया नाना पाटेकर ने तड़के 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज भेजा. नाना ने दोस्त को बताया कि उन्हें बाईं ओर दर्द महसूस हो रहा है. रात होने की वजह से उनके दोस्त को मैसेज सही समय पर नहीं मिला. सुबह करीब 4:00 बजे दोस्त उनके घर पर पहुंचे. नाना पाटेकर सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उन्हें पसीने आ रहा था. इसके बाद उनके केयरटेकर अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर पहुंचे. एम्बुलेंस पहुंचने तक वो बेहोश हो गए थे. घर से ही उन्हें सीपीआर देते हुए अस्पताल लाया गया, लेकिन नाना पाटेकर को बचाया नहीं गया.

अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो चुकी थी. इसलिए नियमों के तहत मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है. डॉक्टर्स ने 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की थी. नाना का शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) शिफ्ट कर दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी. 

शासकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

एक्टर को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जाएगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने नाना पाटेकर के मराठी रंगमंच के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है. इसकी घोषणा सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने की है. 

नाना पाटेकर ने मराठी और हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा. उन्होंने एक्टिंग को जिया और हर एक कैरेक्टर में जान फूंक दी. नाना सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कैरेक्टर एक्टर्स में से एक थे. नाना ने फिल्म ‘गमन’ से इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. 



Source link

Related Posts

नाना पाटेकर की 15 दिन पहले शेखर सुमन से हुई थी फोन पर बात, जानें क्या हुई थी बातचीत

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं. 75…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. नान…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top