• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण के बीच मास्क पहनकर निकलीं नफीसा अली, चल रहा कैंसर के इलाज
Image

दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण के बीच मास्क पहनकर निकलीं नफीसा अली, चल रहा कैंसर के इलाज


एक्ट्रेस नफीसा अली सोढ़ी इन दिनों कैंसर के इलाज के बीच अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं. बीमारी से लड़ने के साथ-साथ वह अपनी डेली की दिनचर्या और एक्सरसाइज भी जारी रखने की कोशिश कर रही है. दिवाली के अगले दिन नफीसा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दिल्ली के एक पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद मास्क पहने नजर आईं.

नफीसा राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताने के साथ अपने इलाज को लेकर भी जानकारी दी. एक्ट्रेस ने बताया कि दो राउंड टारगेटेड कीमोथेरेपी के बाद अब उनका एमआरआई स्कैन होना है, जिससे पता चलेगा कि इलाज का उनके लिवर कैंसर पर कितना असर हुआ है.

मास्क पहनकर की वॉक

नफीसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली में प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर काफी ज्यादा है. ऐसे में उन्होंने खुद को प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क पहना हुआ था. हालांकि, खराब हवा के बावजूद वह अपनी एक्सरसाइज जारी रखना चाहती हैं.

नफीसा ने पोस्ट में लिखा, ‘अपनी वॉक के बाद पार्क में हूं. कल दिवाली थी. दिल्ली में प्रदूषण और एक्यूआई ज्यादा होने की वजह से मास्क पहन रखा है, लेकिन मुझे अपनी एक्सरसाइज जारी रखनी है. कल मेरा एमआरआई है, जिससे पता चलेगा कि दो राउंड टारगेटेड कीमोथेरेपी के बाद मेरे लिवर कैंसर का क्या हाल है. अगला राउंड 13 नवंबर को होना है. अपनी मां और भाई के साथ समय बिताने के बाद मैं पॉजिटिव महसूस कर रही हूं.’

पहले भी लड़ चुकी हैं कैंसर से जंग

बता दें कि नफीसा अली सोढ़ी इससे पहले भी कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ चुकी हैं. नवंबर 2018 में उन्हें पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला था. शुरुआत में उनकी बीमारी का सही पता नहीं चल पाया था. बाद में जांच में सामने आया कि वह स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर से जूझ रही हैं.

इसके बाद उन्होंने इलाज कराया और कुछ समय के लिए बीमारी से राहत भी मिली, लेकिन बाद में कैंसर दोबारा लौट आया और स्टेज 4 तक पहुंच गया. नफीसा समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा करती रहती हैं. अब वह लिवर कैंसर के इलाज के बीच एमआरआई रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं.





Source link

Related Posts

नीतीश भारद्वाज ने की ‘रामायण’ की आलोचना, बोले- फिल्म से बेहद दुखी हूं, तारीफ वापस लेता हूं

बी. आर. चोपड़ा के टीवी शो ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट की वसूली को लेकर प्रोड्यूसर नमित को नहीं टेंशन, बताया कैसे करेंगे कमाई

‘रामायण’का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘रामायण’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, 400 करोड़ क्लब में एंट्री

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को भर-भरकर प्यार मिल रहा है. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘नीचा मत दिखाइए’, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आलोचना करने वालों पर भड़के करण जौहर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर जमकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top