• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली: बुजुर्ग दंपती को कार चालक ने उड़ाया, महिला ड्राइवर गिरफ्तार
Image

दिल्ली: बुजुर्ग दंपती को कार चालक ने उड़ाया, महिला ड्राइवर गिरफ्तार


एक बुजुर्ग दंपती  सुबह – सुबह घर से भगवान की पूजा अर्चना करने पहुंचे और उनका दर्शन करने के बाद मंदिर से निकल कर सड़क की बाईं तरफ चलते हुए घर की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा गाड़ी आती है और उन्हें जोरदार टक्कर मार देती है. जिसमें डंडे के सहारे चल रही बुजुर्ग महिला टक्कर के बाद सड़क की बाईं तरफ गिर पड़ी, जबकि उनके साथ चल रहे बुजुर्ग टक्कर के बाद उछलकर पहले कार के बोनट और फिर उसके बाद सिर के बल जमीन पर गिर पड़े. हादसे में दोनों ही गंभीर रूप से घायल होने के बाद वहीं पर अचेत हो गए. 

यह दुखद हादसा दो अक्टूबर को कीर्ति नगर के आर्य समाज मंदिर के पास सुबह करीब पौने 9 बजे के आसपास हुआ. जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली दंगा 2020: SIT जांच, भड़काऊ बयान वाले नेताओं पर FIR… सब याचिकाएं खारिज

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पीड़ित बुजुर्ग दंपती  जिनकी पहचान, 79 वर्षीय दयानंद तगरा और उनकी 71 वर्षीय पत्नी कुसुम तगरा के रूप में हुई, वे सड़क की बाईं तरफ धीरे धीरे कदम बढ़ाते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसमें महिला तो वहीं पास में गिर पड़ी लेकिन उनके पति टक्कर के बाद उछल कर काफी दूर जाकर गिरते हैं जिसमें उनके आगे सिर वाले हिस्से पर गंभीर चोट आई और उनके सिर से खून बहने लगा. 

टक्कर के बाद कार चालक जो कि एक महिला है वह कार से उतरती है और फिर घायल बुजुर्ग को देखने के बाद उनकी मदद करने की बजाय वापस कार में सवार होकर वहां से निकल जाती है.

सीसीटीवी से हुई आरोपी चालक और गाड़ी की पहचान

हादसे के बाद तुरंत वहां आसपास मौजूद लोग वहां जमा हो गई और बुजुर्ग को उठाने की कोशिश की, लेकिन सिर पर गंम्भीर रूप से लगी चोट के कारण उनके शरीर में कोई हरकत नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती  को अस्पताल लेकर गई जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान की और फिर उस रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला चालक नवलीन कौर (49) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर लिया. पुलिस मामले की आगे जांच जारी है.

मानवता को तार तार करती दिखी कार चालक 

इस हादसे में एक ओर आरोपित महिला कार चालक द्वारा बड़ी लापरवाही देखने को मिली, सड़क की दाई ओर चलती कार अचानक बाईं ओर आ गई जिस वजह से सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग दंपति इस हादसे का शिकार हुए और वही दूसरी ओर उनके द्वारा बुजुर्ग दंपती के साथ किए गए व्यवहार से मानवता को तार तार करती दिखी. वायरल वीडियो पर लोगो की बड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 

लोगों का कहना है कि हादसे के बाद जिस तरह महिला गाड़ी से उतरी घायल बुजुर्ग पुरुष के पास गई और देखकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गयी और अगर वो हादसे की जगह से राहगीरों की मदद से उनको अपनी गाड़ी में बिठा अस्पताल पहुंचा देती तो उसके द्वारा किए गए हादसे के बाद भी मानवता का मिसाल पेश करती.

दिल्ली: करोड़ों खर्च कर बनी बारापुला एलिवेटेड रोड, फिर भी जाम क्यों? ये हैं 5 वजहें



Source link

Related Posts

बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी पर गंभीर आरोप…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट से पहले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top