• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दिलजीत दोसांझ ने फैन को दिया बड़ा सरप्राइज, अब जिंदगीभर फ्री में देख सकेगी उनके कॉन्सर्ट
Image

दिलजीत दोसांझ ने फैन को दिया बड़ा सरप्राइज, अब जिंदगीभर फ्री में देख सकेगी उनके कॉन्सर्ट


पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ओरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वो देश के अलग-अलग शहरों में अपने कॉन्सर्ट से धूम मचा रहे हैं. दिल्ली और इंदौर के बाद 21 नवंबर को उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धमाकेदार कॉन्सर्ट किया.

दिलजीत ने फैन को दिया जिंदगीभर फ्री कॉन्सर्ट टिकट का तोहफा

अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपनी एक फैन को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए. सिंगर ने अपनी इस फैन को जिंदगीभर अपने कॉन्सर्ट के लिए फ्री टिकट देने का वादा किया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सात कॉन्सर्ट में पहुंची फैन को दिलजीत ने दिया खास तोहफा

दरअसल, अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत की नजर एक ऐसी फैन पर पड़ी, जो उनके ओरा टूर के सात कॉन्सर्ट में शामिल हो चुकी थी. सिंगर ने उससे पूछा कि इस साल उसने उनके कितने शो देखे हैं? इस पर फैन ने जवाब दिया, ‘7’.

सात बार कॉन्सर्ट में पहुंची फैन को देख हैरान हुए दिलजीत

ये सुनकर दिलजीत हैरान रह गए और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘वाह! इस साल इनके ओरा टूर का ये सातवां शो है. ये वैंकूवर भी आए, अमेरिका भी आए, यूरोप भी आए, वेम्बली भी आए और आज अहमदाबाद भी पहुंचे हैं. इनके लिए जोरदार तालियां हो जाएं.’

‘आज से आपको मेरी टिकट नहीं खरीदनी है…’

इसके बाद दिलजीत ने अपनी फैन से कहा कि अब उन्हें उनके कॉन्सर्ट के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है. सिंगर ने उन्हें जिंदगीभर फ्री टिकट देने का वादा करते हुए कहा, ‘आज से आपकी पूरी जिंदगी के लिए, जब तक मैं गाऊंगा, आपकी टिकट फ्री है. आपको बस हमें बताना है. आपकी टिकट फ्री है. आज से आपको मेरी टिकट नहीं खरीदनी है. जब तक मैं गाऊंगा, आपकी टिकट फ्री है. आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.’

दिलजीत का ये अंदाज उनकी फैन के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं था. वहीं, कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने भी उनके इस जेस्चर पर खूब तालियां बजाईं. अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

अब इन शहरों में गूंजेगी दिलजीत दोसांझ की आवाज

दिलजीत दोसांझ के ‘ओरा इंडिया टूर 2026’ के अगले कॉन्सर्ट की बात करें तो वो 5 दिसंबर को लखनऊ के 19वें नेशनल जंबोरी ग्राउंड में परफॉर्म करेंगे. इसके बाद 12 दिसंबर को उनका शो चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में होगा. वहीं, उनके भारत दौरे का आखिरी कॉन्सर्ट 19 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.





Source link

Related Posts

Video: विक्रांत मैसी ने इवेंट में ठीक की शाहरुख खान की पैंट, किंग खान ने गले लगाकर जताया प्यार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

कार्तिक आर्यन की कितनी है नेटवर्थ? फिल्मों से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट तक, ऐसे कमाते हैं करोड़ों

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक आउटसाइडर के तौर…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘कॉफी विद करण 9’ का रैपिड फायर होता है स्क्रिप्टेड? शनाया कपूर की तस्वीर से छिड़ी बहस

एक्ट्रेस शनाया कपूर ने ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के छठे एपिसोड में अचानक एंट्री की थी. ये…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘रामायण’ की टॉप 10 हाईएस्ट थर्ड संडे में एंट्री, ‘धुरंधर’ का टूटेगा रिकॉर्ड? जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. तीसरे फ्राइडे को…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top