Image

‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने BJP को घेरा


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल ने रविवार (20 सितंबर) को कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के पैसे पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस दौरान एक छात्रा ने राहुल के सामने अपनी बात रखी थी.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा. गाँव से पढ़ने शहर आई. हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है. सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर, इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है. कई लड़कियाँ इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं. सिर्फ़ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है. और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. पीएम नरेंद्र मोदी जी, उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘छात्राओं के सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं. हर महीने किराए की चिंता और बेघर होने का डर इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है. कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं. सिर्फ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है. आवास भत्ता महंगाई के साथ बढ़ता नहीं और ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है.’

 

छात्रों के बिना मजबूत नहीं हो सकता देश – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह व्यवस्था क्या है, छात्र क्या होता है, और उसे व्यवस्था कैसे दबा रही है? छात्र के भविष्य को व्यवस्था चुनौती दे रही है. युवा देश के भविष्य हैं और युवा के बगैर कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है. छात्र के अंदर अलग-अलग गुण होते हैं. छात्र में सबसे बड़ा गुण सवाल पूछने का होता है. छात्र प्राकृतिक तौर पर सवाल पूछते हैं और जिज्ञासु होते हैं, अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछते हैं. छात्र मोहब्बत-पसंद होते हैं, वे नफरत नहीं करते हैं, एक-दूसरे से प्यार से बर्ताव करते हैं, और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. उनमें मानवता की भावना होती है.’

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी को मिला अभिजीत दीपके का साथ, कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को BJP…’



Source link

Related Posts

वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट

ईरान की ओर से वॉशिंगटन के सामने युद्ध खत्म करने के लिए सात शर्तें रखने और मांगें स्वीकार…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

धुआं-धुआं हुआ लेबनान! इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर मचाई तबाही

दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सेना के हमले जारी हैं. इसमें आइता अल-जबल और जवतार अल-शर्किया के अंदर…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को उनके घर के बाहर से जबरदस्ती अरेस्ट…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

PAK आर्मी में टॉप लेवल पर बड़ा उलटफेर, ISI में बदला भारत के खिलाफ आतंकी ऑपरेशन का बॉस

<p style="text-align: justify;">पाकिस्तान सेना में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. सितंबर के तीसरे सप्ताह में…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top