• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • टाइगर पर हुई फायरिंग के बीच फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, भाई पर पूछे सवाल का नहीं दिया जवाब
Image

टाइगर पर हुई फायरिंग के बीच फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, भाई पर पूछे सवाल का नहीं दिया जवाब


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे बॉलीवुड में दहशत पैदा कर दी. गनीमत रही कि अभिनेता को इस मामले में मामूली चोट आई. वो फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं. इसी बीच उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ को मुंबई में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया. हालांकि जब उनसे पैप्स ने टाइगर के बारे में सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

फैजू के वेडिंग रिसेप्शन में बन-ठनकर पहुंचीं कृष्णा श्रॉफ

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था और उसके अगले दिन यानी सोमवार, 19 अक्टूबर को फौजू और तान्या सिद्दीकी का मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था. इसमें कई मशहूर नाम शामिल हुए. टाइगर की बहन कृष्णा ने ग्रीन कलर के लहंगे और पिंक कलर के ब्लाउज में एंट्री ली. बता दें कि कृष्णा श्रॉफ, फैजू और तान्या सिद्दीकी के रिसेप्शन में एरिका पैकार्ड के साथ पहुंची थीं.

टाइगर पर पूछे सवालों पर साध ली चुप्पी

वेडिंग रिसेप्शन में कृष्णा श्रॉफ ने मीडिया और पैपराजी को पोज नहीं दिए. लेकिन, जब वो रिसेप्शन से बाहर निकलकर अपने घर जा रही थीं तब उनसे पैप्स ने टाइगर पर हुई फायरिंग और उनकी हेल्थ के बारे में पूछा था. हालांकि कृष्णा ने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ थैंक यू बोलकर रवाना हो गईं. 

बाल-बाल बची टाइगर श्रॉफ की जान

रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू में एक मैदान में फुटबॉल मैच खेलने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. एक्टर अपनी कार में सवार थे. तीन बाइक सवार युवकों में से दो ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की थी, जिसमें से एक शूटर की बंदूक जाम होने के कारण चल नहीं पाई.

हमले में टाइगर को मामूली चोट आई और उनके ड्राइवर को हाथ पर गोली लगी. जबकि एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने तीनों हमलावरों को राजस्थान के कोटा से अरेस्ट कर लिया था. टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





Source link

Related Posts

Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फिल्म रामायण के हालिया ग्रैंड प्रमोशन इवेंट में पूरी स्टार कास्ट एक साथ नज़र आई, जिससे मंच पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान के बचपन के दोस्त समीर से पूछताछ, मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सोनीपत से एक और नाम सामने आया है. पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात

नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के बीच उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘तुनक-तुनक’ से ‘बोलो ता रा रा’ तक, दलेर मेहंदी के 5 एवरग्रीन गाने, यूट्यूब पर मिलियन में हैं व्यूज

दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top