• Home
  • खेल समाचार
  • कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Image

कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स


भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा. सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें मेजबान न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वह पिछले 7 साल से टीम इंडिया को हरा नहीं पाया है. भुवनेश्वर कुमार की वापसी होगी, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में आते हैं या नहीं. यह सीरीज ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों और तथ्यों से घिरी हुई है.

वहीं श्रेयस अय्यर के लिए भी बतौर कप्तान यह सीरीज चुनौती पूर्ण रहने वाली है. न्यूजीलैंड दुनिया की नंबर-4 टीम है और उसमें कई मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं. फिन एलन, टिम साइफर्ट और खुद कप्तान मिचेल सैंटनर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. मगर टीम इंडिया में भी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह जैसे सूरमा बैठे हैं.

बेशक यह टक्कर दिलचस्प रहने वाली है, लेकिन भारतीय फैंस इस सीरीज के मैचों को कब और कहां लाइव देख सकते हैं? यहां जान लीजिए सारी डिटेल्स.

कितने बजे लाइव आएगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा.

किस चैनल पर आएगा लाइव?

पहले टी20 मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी. 

यह पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कभी कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर

यह भी पढ़ें:

NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब



Source link

Related Posts

‘उन्हें बहुत पहले ही…’ भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है, जिन्हें भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जिसमें भुवनेश्वर कुमार का खेलना लगभग कंफर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

रणजी ट्रॉफी के मैदान पर इस बार कुछ अलग देखने को मिल रहा है. भारतीय घरेलू क्रिकेट में…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

एशियन पैरा गेम्स: प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल; राम रतन को मिला सिल्वर

2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के प्रणव सूरमा ने इतिहास रच दिया. प्रणव सूरमा ने चक्काफेंक (डिस्कस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top