• Home
  • ताजा खबरें
  • झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Image

झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा


झांसी के मऊरानीपुर में बाबा के भेष में रह रहे लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान हरदोई निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी पहचान बदलकर सत्यानंद शुक्ला के नाम से संत का रूप धारण कर लिया था और मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में रह रहा था. यहां वह दिव्य दरबार लगाता था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रदीप शुक्ला हरदोई के कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ वर्ष 2014 में लूट और वर्ष 2018 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था. इन मामलों में अदालत में पेश नहीं होने के कारण उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे. 

हरदोई पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश

हरदोई पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि लूट और मारपीट के मामलों में वांछित आरोपी झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में रह रहा है. सूचना के आधार पर हरदोई पुलिस और मऊरानीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर से उसे गिरफ्तार कर लिया. 

मंदिर में लगाता था दिव्य दरबार!

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सत्यानंद शुक्ला के नाम से अपनी पहचान बनाकर खुद को संत के रूप में स्थापित कर लिया था. वह मंदिर में दिव्य दरबार लगाता था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे. आरोपी लोगों की समस्याओं का समाधान करने और बीमारियों को ठीक करने का दावा भी करता था. सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फेसबुक पर उसके 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.

लूट और मारपीट के मामलों में अदालत में पेश न होने के कारण आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी थे. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. झांसी में उसके बाबा के भेष में रहने की जानकारी मिलने के बाद दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा



Source link

Related Posts

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार

बिहार की 2100 बेटियों के लिए सम्राट सरकार ने अच्छी खबर दी है. रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- ‘नाम ही काफी है’

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में रविवार को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य मुंबई…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- ‘अगर मेरे बेटे को…’

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके दिल्ली पुलिस पर भड़क गए. उन्होंने कहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश

योगी सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top