• Home
  • खेल समाचार
  • जहां भारत से ज्यादा वेस्टइंडीज ने खेले हैं मैच, वहां होगा पहला टी20; आंकड़े कर देंगे हैरान
Image

जहां भारत से ज्यादा वेस्टइंडीज ने खेले हैं मैच, वहां होगा पहला टी20; आंकड़े कर देंगे हैरान


भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 6 अक्टूबर को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर आ रही भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज इस टीम में शामिल हैं. हालांकि क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को कभी भी कम नहीं आंका जा सकता, इसलिए मुकाबला टक्कर का होने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में चलिए आपको इस स्टेडियम के रिकार्ड्स के बारे में बताते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को होगा. ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा. इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इससे ज्यादा मैच वेस्टइंडीज ने खेले हैं.

इकाना स्टेडियम का T20I रिकॉर्ड

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच अभी तक हुए हैं. भारत ने यहां पर 3 और वेस्टइंडीज ने 4 टी20 मैच खेले हैं. आमतोर पर ऐसा नहीं होता कि किसी टीम के घरेलू मैच में मेहमान टीम ने उनसे ज्यादा मैच खेले हों.

भारत ने यहां खेले 3 टी20 इंटरनेशनल मैच में सभी में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 4 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है और 3 हारे हैं. यहां भारत और वेस्टइंडीज मैच इससे पहले सिर्फ एक बार हुआ है, जिसमें भारत ने 71 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

इकाना स्टेडियम में खेले गए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 5 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. यहां सिर्फ 1 बार ही लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत मिली है, उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था.

कभी नहीं बने 200 रन

इकाना स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में कभी कोई टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई. यहां सबसे बड़ा स्कोर 199 का है, जो टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में बनाया था. वेस्टइंडीज का यहां सबसे बड़ा स्कोर 164 का है, जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में बनाया था.

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Related Posts

तीसरे वनडे में हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैच के बाद सबसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर, रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बनें 10 हजारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

6,6,6,6,6… WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

एबी डिविलियर्स ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कई शानदार पारियां खेली, उन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

10 अक्टूबर के बाद 7 नवंबर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

2027 वनडे वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है. आईसीसी ने टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का एलान कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म होने के साथ अब कई फैंस को उस मैच का इंतजार है,…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक… ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन

ऋषभ पंत का 29वां जन्मदिन उनके लिए यादगार रहा, उनकी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने रविवार को एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

विराट-अभिषेक हैं महादेव के भक्त, किस भगवान को मानते हैं भारतीय क्रिकेटर, जानें

भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ी हिन्दू धर्म को मानते…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

2026 एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा भारत, जीते 85 मेडल; जानें कितने गोल्ड मिले

2026 एशियन गेम्स में भारत का सफर 85 मेडल के साथ खत्म हुआ. जापान के आइची-नागोया में 19…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top