• Home
  • ताजा खबरें
  • जमुई छेड़छाड़ मामले पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो…’
Image

जमुई छेड़छाड़ मामले पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो…’


बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और वायरल वीडियो का मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जमुई की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि वीडियो देखकर सरकार को ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना’ चाहिए. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि नाबालिग लड़की के साथ कथित अपराध की कोशिश करने वालों के साथ उसका क्या रिश्ता है और ऐसे तत्वों को कौन संरक्षण देता है.

इसे भी पढ़ें- ‘बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, PM मोदी जिम्मेदार’, जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव

‘शरीफों का एनकाउंटर करने वाली सरकार’

सांसद ने अपने पोस्ट में पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस आम लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाती है, लेकिन ऐसे मामलों में अपराधियों को संरक्षण मिलता है. 

जमुई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया था. वीडियो में कुछ लोग दोनों को रोककर उनके साथ अभद्रता करते नजर आए. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

SIT गठित, वीडियो टेकडाउन की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है. मामले में POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने लोगों से वायरल वीडियो को शेयर या दोबारा प्रसारित नहीं करने की अपील की है और वीडियो को टेकडाउन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें- जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना



Source link

Related Posts

CM फडणवीस के मराठवाड़ा वाटर ग्रिड को पूरा करने के निर्देश, JICA देगा 20 हजार करोड़

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पानी की किल्लत की समस्या का स्थायी समाधान कर इस क्षेत्र को सूखामुक्त बनाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

दिल्ली HC से CM रेखा गुप्ता को राहत, AAP को AI से बने 6 वीडियो हटाने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को सोशल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल

दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार (6 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया,…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

UP: आपदा में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 8 लाख, फसलों के नुकसान पर भी बढ़ा मुआवजा

योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. योगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top