• Home
  • खेल समाचार
  • चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर, रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बनें 10 हजारी
Image

चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर, रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बनें 10 हजारी


भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया. वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से यह मैच जीता. इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर लिए. वह अब वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा शतक बनाने से चूक गए. हिटमैन ने 85 गेंद में 92 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले. इस मैच में भारत के लिए केएल राहुल ने 87 गेंद में नाबाद 129 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. भारत ने 50 ओवर में 351 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज ने 49वें ओवर में 352 रनों का टारगेट हासिल कर लिया.  

रोहित शर्मा के नाम अब 10090 रन

वनडे क्रिकेट में अब रोहित शर्मा के नाम बतौर ओपनर 54.83 की औसत और करीब 97 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार 90 रन हो गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 15,310 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं. श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयासूर्या दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम वनडे में बतौर ओपनर 12,740 रन हैं. तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल हैं. गेल ने बतौर ओपनर वनडे में 10,179 रन बनाए. 

शाई होप ने 162 रनों की पारी खेल वेस्टइंडीज को जिताया 

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रनों का टारगेट 48.2 ओवर में हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रनों की पारी खेली. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज है. हालांकि, तीन मैचों की सीरीज भारत के नाम रही. टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की. 

यह भी पढ़ें- 

वैभव सूर्यवंशी पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जानना चाहिए



Source link

Related Posts

6,6,6,6,6… WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

एबी डिविलियर्स ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कई शानदार पारियां खेली, उन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

10 अक्टूबर के बाद 7 नवंबर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

2027 वनडे वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है. आईसीसी ने टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का एलान कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म होने के साथ अब कई फैंस को उस मैच का इंतजार है,…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक… ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन

ऋषभ पंत का 29वां जन्मदिन उनके लिए यादगार रहा, उनकी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top