• Home
  • खेल समाचार
  • कब, कितने बजे है भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप सेमीफाइनल, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Image

कब, कितने बजे है भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप सेमीफाइनल, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स


एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. टीम ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में यूएई को हराया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ है, जो ग्रुप-ए की टॉपर रही. भारत का पिछला मैच सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन सेमीफाइनल की टाइमिंग अलग है. जानिए मैच कितने बजे शुरू होगा? इसके लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत से पहले श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई थी. श्रीलंका-ए ग्रुप स्टेज में पहले और बांग्लादेश-ए दूसरे स्थान पर रही थी. ग्रुप-ए से अफगानिस्तान और हांगकांग बाहर हो गई. ग्रुप-बी में पाकिस्तान-ए 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर रही और इंडिया-ए 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर.

कब-कहां है इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सेमीफाइनल?

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफाइनल मैच दोहा में खेला जाएगा, जो बुधवार, 26 नवंबर को है. दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 27 नवंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है.

कितने बजे शुरू होगा इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सेमीफाइनल?

इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले 3 बजे होगा.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल की लाइव प्रसारण डिटेल

इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

इंडिया-ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, तनुश कोटियान, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), अरशद खान, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल मैच रविवार, 29 नवंबर को होना है. एक संभावना ये है कि फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो, क्योंकि दोनों टीमें अलग-अलग सेमीफाइनल खेलेगी. ग्रुप स्टेज में इंडिया-ए पाकिस्तान-ए के हाथों हार गई थी.

यह भी पढ़ें- ‘युवराज सर की टिप्स से मिली मदद’, वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा; आधे घंटे हुई थी फोन पर बात



Source link

Related Posts

एक टेस्ट पारी में शतक और 7 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने एक ही टेस्ट पारी में शतक और कुल 7 विकेट लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

IPL ऑक्शन में 1,220 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, BCCI ने जारी की आधिकारिक लिस्ट

आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

’15 साल का 28 छक्के नहीं मार सकता’, वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, लेकिन होश पाकिस्तान के भी उड़े हुए हैं. क्योंकि…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, दूसरे स्थान पर पहुंचे; रोहित शर्मा को नुकसान

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top