• Home
  • खेल समाचार
  • ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
Image

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह


क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ रन और विकेट ही नहीं, एक शानदार कैच या सटीक थ्रो भी मैच का रुख बदल सकता है. इसी वजह से कुछ खिलाड़ी अपनी फील्डिंग के लिए भी खास पहचान बनाते हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही ODI सीरीज के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और आर. श्रीधर ने अपने पसंदीदा ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन का चुनाव किया है. इस टीम में भारत के 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाने वाले युवराज सिंह इसमें शामिल नहीं हैं.

बद्रीनाथ और श्रीधर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर और वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज को टीम में ओपनर के तौर पर चुना है. टेलर स्लिप में शानदार कैच लेने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 217 मैच खेले और 213 कैच पकड़े. वहीं ग्रीनिज ने अपने करियर में 141 कैच लिए.

पोंटिंग और साइमंड्स भी टीम का हिस्सा

मिडिल ऑर्डर में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और एंड्रयू साइमंड्स को जगह मिली. पोंटिंग ने 560 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 364 कैच पकड़े. वहीं साइमंड्स अपनी मजबूत थ्रो और डायरेक्ट हिट के लिए मशहूर थे. वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स और भारत के सुरेश रैना को भी इस टीम में शामिल किया गया है. रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 167 कैच पकड़े.

धोनी विकेटकीपर, कपिल और जडेजा भी शामिल

विकेटकीपर के तौर पर एमएस धोनी को चुना गया. पूर्व भारतीय कप्तान के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 829 विकेटकीपिंग डिसमिसल हैं. इसके अलावा भारत के कपिल देव और रवींद्र जडेजा भी इस इलेवन में शामिल हैं. कपिल ने 135 अंतरराष्ट्रीय कैच पकड़े, जबकि जडेजा के नाम 377 मैचों में 158 कैच हैं.

स्टोक्स और ब्रेट ली को भी मिली जगह

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को भी टीम में शामिल किया गया है. स्टोक्स ने 279 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 192 कैच पकड़े हैं. वहीं ब्रेट ली ने 322 मैचों में 83 कैच लिए.

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और आर. श्रीधर की ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन

मार्क टेलर, गॉर्डन ग्रीनिज, रिकी पोंटिंग, विव रिचर्ड्स, सुरेश रैना, एंड्रयू साइमंड्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, कपिल देव, रवींद्र जडेजा और ब्रेट ली.

यह भी पढ़ें:

‘आएगा तो भी फर्क नहीं पड़ेगा…’, जायसवाल पर दिग्गज के बयान से सब हैरान



Source link

Related Posts

कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का फाइनल? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Asian Games 2026 Day 15 Live Update: गोल्फ में प्रणवी का मेडल कंफर्म, अब गोल्ड की है लड़ाई

2026 एशियन गेम्स के 15वें दिन 3 अक्टूबर को भारत की पुरुष क्रिकेट टीम और पुरुष हॉकी टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

17 साल की कुमकुम मोहोद ने लगाई हैट्रिक, गोल्ड जीत रच दिया इतिहास

17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने 2026 एशियन गेम्स में भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया है. उन्होंने तीरंदाजी…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

IND vs PAK Asian Games Final Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top