• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
Image

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास


पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने रविवार को एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “हरी जर्सी (पाकिस्तान टीम की जर्सी का रंग) में 13 साल बिताने के बाद, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो रही हूं.” उन्होंने अपने सफर के दौरन मिले समर्थन और मदद के लिए कोच, साथी खिलाड़ियों, पीसीबी फैंस और अपनी मां का शुक्रिया किया. उन्होंने लिखा, “मेरी मां, सलीमा इम्तियाज का भी शुक्रिया, जो आईसीसी डेवलपमेंट पैनल में पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बनीं और हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं.”

कायनात इम्तियाज अब मैच रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने लिखा, “कमेंट्री और प्रेजेंटिंग में तीन साल बिताने के बाद, अब मैं मैच रेफरी के तौर पर एक नया सफ़र शुरू कर रही हूं. मैं मैदान नहीं छोड़ रही, बस भूमिका बदल रही हूं. मैं युवा लड़कियों को यह दिखाना चाहती हूं कि इस खेल में अपना करियर बनाने के कई रास्ते हैं.”

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं, इनमें से 2 बार (2010 और 2014) कायनात इम्तियाज टीम का हिस्सा थीं. 2 गोल्ड जीतने के आलावा वह 2017 वर्ल्ड कप और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स टीम का हिस्सा रहीं. उन्होंने लिखा, “इस सफर की शुरुआत 2007 में कराची स्कूल्स U17 टीम से और पाकिस्तान के लिए खेलने के सपने के साथ हुई थी. 2010 में, मुझे T20I कैप नंबर 22 मिली और मैंने अपने डेब्यू मैच में डबल-विकेट मेडन ओवर डाला. यह आज भी मेरी सबसे पसंदीदा याद है.”

कायनात इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 19 वनडे खेले, जिसमें 10 विकेट लिए और 134 रन बनाए. 21 टी20 में उन्होंने 8 विकेट लिए. उन्होंने 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.

यह भी पढ़ें- अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल





Source link

Related Posts

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर

पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top