• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘एक कचौड़ी दो समोसा…’ पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले – इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
Image

‘एक कचौड़ी दो समोसा…’ पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले – इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए


दिल्ली के कालकाजी में एक नाबालिग के साथ हुए यौन अपराध के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने जब विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें ‘एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’, ‘एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय हाय’ जैसे कई व्यंगात्मक नारे लगाए गए. 

इन नारों के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस हुई . कई मर्दों ने इसके खिलाफ आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि सभी मर्द एक जैसे नहीं होते. अब बॉलीवुड एक्टर गुलशन दैवेया ने भी  इस मु्द्दे पर अपनी राय रखी है.  उनका मानना है कि ये बात सही है कि सभी मर्द एक-जैसे नहीं होते हैं लेकिन इसको पर्सनली लेने की बजाय इस समस्या की गंभीरतो को समझने की जरूरत है. 

गुलशन दैवेया बोले, ‘मैं ऐसा नहीं हूं’

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गुलशन दैवेया ने इन मीम्स पर खुलकर बात की. जब गुलशन दैवेया से पूछा गया कि ‘एक-कचौड़ी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा’ इस तरह के मीम्स से बहुत सारे पुरुष ट्रिगर हो जाते हैं, तो एक पुरुष के तौर पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा, ‘कई बार मैं भी ट्रिगर हो जाता हूं. मतलब ट्रिगर तो नहीं होता हूं. लेकिन मुझे भी लगता है कि सारे मर्द तो ऐसे नहीं होते हैं. मैं ऐसा नहीं हूं. मैं कई सारे लोगों का जानता हूं जो ऐसे नहीं हैं.’

मर्दों से समस्या को समझने की अपील की

गुलशन ने आगे सीमित दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा, ‘कई बार क्या होता है कि हम बहुत नैरो पर्सपेक्टिव से देखते हैं. ये डिपेंड करता है. ऐसे मामलों में मुख्य रूप से ऐसा क्यों हैं, इसको आपको समझना पड़ेगा.’

इसके बाद वो कहते हैं, ‘इसको पर्सनली लेने की जरूरत नहीं है. ये सब लोग जानते हैं. जो औरतें ये कह रही हैं, जो ये स्लोगन बना रहे हैं, वो लोग भी जानते हैं कि सारे मर्द ऐसे नहीं होते. लेकिन ये एक सीरियस प्रॉब्लम है.उस चीज को अगर ठीक करना है, तो ये ही है तरीका वन हैस टू अंदरस्टैंड’

गुलशन दैवेया का वर्क फ्रंट

गुलशन दैवेया को 2011 मे आई ‘शैतान’ फिल्म में करण चौधरी के किरदार से पहचान मिली थी. हाल ही में वो फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ रसिका दुग्गल भी हैं. इससे पहले वह ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘उलझ’, ‘बैड कॉप्स’ ‘गन्स एंड गुलाब्स’ और ‘दहाड़’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं. 

 



Source link

Related Posts

रश्मिका मंदाना को ‘तमिल एक्टर’ बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती

दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने हिंदी एक्सेंट को लेकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, ‘बेपरवाह’ की रिलीज डेट आई सामने

यशराज फिल्म्स ने आज अपनी अपकमिंह फिल्म का टाइटल ‘बेपरवाह’ का अनाउंसमेंट किया. इस फिल्म में अहान पांडे…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

साड़ी में दामाद ने छुए पैर तो उड़े होश, सचिन पिलगांवकर को पहचान नहीं पाई थीं एक्टर की सास

हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में माधुरी दीक्षित के…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

‘हनी सिंह को नहीं मिली दिलजीत-करण जैसी कामयाबी’, मीका सिंह की नजर में अंडररेटेड हैं ये सिंगर्स

दिलजीत दोसांझ और करण औजला के बड़े-बड़े कॉन्सर्ट्स की चर्चा के बीच मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top