• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • साड़ी में दामाद ने छुए पैर तो उड़े होश, सचिन पिलगांवकर को पहचान नहीं पाई थीं एक्टर की सास
Image

साड़ी में दामाद ने छुए पैर तो उड़े होश, सचिन पिलगांवकर को पहचान नहीं पाई थीं एक्टर की सास


हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में माधुरी दीक्षित के क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जब खुद उनकी सास भी उन्हें नहीं पहचान पाईं थीं.  ये किस्सा मराठी सिनेमा की कॉमेडी फिल्म ‘आशी ही बनवा बनवी’ की शूटिंग से जुड़ा है. ये  किस्सा इतना मजेदार है कि आप भी इसे जानकर  हंस पड़ेंगे.

फिल्म में सचिन ने महिला का भेस बनाया हुआ था. जब सचिन ने अपनी सास के पैर छूकर पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें पहचाना नहीं, तो वो चौंक गई.

साड़ी में सचिन को देख उलझन में पड़ गईं सास

क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ के आने वाले एपिसोड में सचिन पिलगांवकर और एक्टरेस मधुरानी गोखले नजर आएंगी. इस दौरान दोनों ने शो की होस्ट माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत की. इसी बातचीत में सचिन ने अपनी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह मजेदार अनुभव बताया.

सचिन ने बताया, ‘एक बार मेरी सास फिल्म के सेट पर मुझसे मिलने आई थीं. उस समय मैं साड़ी पहनकर अपने फिल्म की शूटिंग के लिए एक किरदार लुक में था, वो मुझे पहचान नहीं पाईं. मेरी सास ने मेरी पत्नी सुप्रिया को अपने पास बुलाया और पूछा कि उसके बगल में वह महिला कौन खड़ी है?’

इसके बाद सचिन झुके और अपनी सास के पैर छूने लगे. उन्होंने पूछा, ‘मां, आपने मुझे पहचाना नहीं?’ उनकी आवाज सुनकर उनकी सास चौंक गईं.

क्या है ‘आशी ही बनवा बनवी’ की कहानी?

साल 1988 में रिलीज हुई ‘आशी ही बनवा बनवी’ मराठी सिनेमा की फेमस कॉमेडी फिल्मों में शुमार है. फिल्म का निर्देशन सचिन पिलगांवकर ने किया था, जबकि किरण शांताराम इसके निर्माता थे. फिल्म की कहानी रहने के लिए घर तलाश रहे चार दोस्तों के बारे में है. इसके बाद उनकी मुश्किल तब बढ़ जाती है, जब मकान मालकिन साफ कर देती है कि वह घर सिर्फ शादीशुदा जोड़ों को ही किराए पर देगी. ऐसे में उन चार में से दो दोस्तों को महिला की तरह तैयार होना पड़ता है. यहीं से गलतफहमी और कॉमेडी के कारण कहानी दिलचस्प होती जाती है.

सचिन पिलगांवकर ने इन फिल्मों में किया है काम

सचिन पिलगांवकर ने हिंदी और मराठी की कई यादगार फिल्मों में काम किया है. इसमें हिंदी की ‘गीता गात चल’, ‘बालिका वधू’, ‘शोले’, ‘शोला और शबनम’ से लेकर मराठी की ‘हा माझा मार्ग एकला’, ‘गम्मत जम्मत’, ‘नवरी मिले नवर्याला’ जैसी फिल्में शामिल हैं.



Source link

Related Posts

शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, ‘बेपरवाह’ की रिलीज डेट आई सामने

यशराज फिल्म्स ने आज अपनी अपकमिंह फिल्म का टाइटल ‘बेपरवाह’ का अनाउंसमेंट किया. इस फिल्म में अहान पांडे…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

‘हनी सिंह को नहीं मिली दिलजीत-करण जैसी कामयाबी’, मीका सिंह की नजर में अंडररेटेड हैं ये सिंगर्स

दिलजीत दोसांझ और करण औजला के बड़े-बड़े कॉन्सर्ट्स की चर्चा के बीच मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

‘रामायण’ की ‘सीता’ बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- ‘दिमाग नहीं लगाना चाहती’

‘रामायण’ की स्टारकास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

करवाचौथ पर चांद से कम नहीं दिखेंगी आप, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लहंगा लुक्स से चुराएं स्टाइल!

करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत लगे. अगर आप भी इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top