• Home
  • खेल समाचार
  • ‘आप चने बेचने गए थे…’ बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
Image

‘आप चने बेचने गए थे…’ बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम


वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट के बाद ही कप्तानी से हट जाना चाहिए था. उन्होंने उस बयान का भी मजाक बनाया, जो बाबर ने तीसरे टेस्ट से पहले दिया था. बता दें कि इतिहास में पहली बार हुआ जब इंग्लैंड में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ, तीनों मैचों में इंग्लैंड आसानी से जीत गई.

बाबर आजम ने तीसरे टेस्ट से पहले कहा था कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम में हुए बदलावों की जानकारी उन्हें भी नहीं थी. दरअसल पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को स्क्वॉड से बाहर कर घर भेज दिया था, इसने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया था. कई खिलाड़ियों के फोन जब्द कर लिए गए थे. यहां तक कि हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था.

आप चने बेचने गए थे- अकरम

मैनचेस्टर में एक कार्यक्रम में वकार यूनिस के साथ बातचीत में वसीम अकरम ने बाबार आजम के बयान पर मजाक बनाते हुए कहा कि अगर उन्हें टीम में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी नहीं थी तो आप वहां क्या कर रहे थे? आप क्या चने बेचने के लिए गए थे?

अकरम ने बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को लगना चाहिए कि आपका कप्तान आपके लिए खड़ा रहेगा. अगर खिलाड़ी को कप्तान का समर्थन नहीं मिलता तो वह अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकता. हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी राय गलत भी हो सकती है, लेकिन दूसरे टेस्ट में हार के बाद उन्हें कप्तानी से हट जाना चाहिए था. वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते थे.

यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी

टीम में हुए इन बदलावों के बाद से नतीजों में कुछ नहीं बदला, बर्मिंघम में हुए तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड आसानी से जीत गई थी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पाकिस्तान सबसे नीचे 9वें स्थान पर है. इस चक्र में उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 2 जीते हैं जबकि 7 हारे हैं.

यह भी पढ़ें- 47 साल का ये गेंदबाज है CPL 2026 में टॉप विकेट टेकर, धोनी के साथ खेल चुके हैं आईपीएल



Source link

Related Posts

जापान के खिलाफ टी20 खेलकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम जब जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरेगी, तो ये मुकाबला उसके लिए खास होगा.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मंगलवार (22 सितंबर) को जापान के सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे जीत की दहलीज पर खड़ी थी, एक के बाद एक गिरते…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top