• Home
  • खेल समाचार
  • आज वाराणसी में स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे जय शाह, राजीव शुक्ला भी होंगे साथ
Image

आज वाराणसी में स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे जय शाह, राजीव शुक्ला भी होंगे साथ


आज (18 नवंबर) शाम करीब 6:00 बजे आईसीसी के प्रेसिडेंट जय शाह और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय गंजारी स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं. दिसंबर के पहले हफ्ते में वाराणसी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिल सकती है. स्टेडियम का काम अपने अंतिम चरण में है. 

बताया जा रहा है कि स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम यानी बारिश के बाद पानी निकलने का इंतजाम बहुत अच्छा है. भारत में स्थित ज्यादातर मैदानों पर बारिश के बाद मैच शुरू होने में करीब 1 घंटे का वक्त लग जाता है, लेकिन काशी के स्टेडियम में मैच को 20-25 मिनट के भीतर शुरू किया जा सकता है. 

100 मिलीमीटर की बारिश 25 मिनट में साफ 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 100 मिलीमीटर तक की बारिश होती है, तो पानी को निकालने में करीब 25 मिनट का वक्त लगेगा. बेंगलुरु में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम भी बहुत मशहूर है. वहां बारिश बारिश रुकने के कुछ देर बाद ही मैदान से अपने आप पानी गायब हो जाता है. 

मैदान तैयार करने की लागत 

कथित तौर पर स्टेडियम को तैयार करने में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत लगती है. इसमें 120 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च हुआ है. मैदान की क्षमता करीब 30,00 सीट की है. यानी एक साथ करीब 30,000 हजार दर्शक मैच का लुत्फा उठा सकते हैं.

भगवान शिव की थीम पर तैयार हुआ स्टेडियम 

स्टेडियम की सबसे खास बात यह है कि इसे भगवान शिव की थीम पर तैयार किया गया है. त्रिशूल के आकार के फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं. हर टॉवर की ऊंचाई 65 मीटर है. एक टॉवर में 95 लाइटें लगी हैं. इसमें एक लाइट की क्षमता 1.5 किलोवाट की है. 

स्टेडियम में डमरू का भी है डिजाइन

त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स के अलावा स्टेडियम डमरू का भी डिजाइन बनाया गया है. यह स्टेडियम का मुख्य ढांचा है.  डमरू के डिजाइन में मीडिया सेंटर बना है. बाकी बैठने के लिए सीढ़ियों की प्रेरणा काशी के घाटों से ली गई है.

 

यह भी पढ़ें: केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर



Source link

Related Posts

केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

अर्शदीप की लंबी छलांग, अक्षर भी चमके; ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों की चांदी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (18 नवंबर) को ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय गेंदबाजों की चांदी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

कैमरून ग्रीन को लगी भयानक बाउंसर, मुंह से आया खून; मैच से ही हो गए बाहर 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘मेरी अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट’, प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने पर भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

19 नवंबर से दोहा में 2026 पुरुष इमर्जिंग एशिया कप खेला जाना है. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top