• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई
Image

आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई


राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. राजेश खन्ना ने वो दौर और वो स्टारडम देखा था जो ना उनसे पहले और न उनके बाद किसी और अभिनेता को नसीब हुआ. हालांकि करियर के शिखर पर सवार होने के बाद राजेश खन्ना ने अचानक से बुरे दौर का भी सामना किया. अब उन्हें लेकर फिल्ममेकर केसी बोकाडिया ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना को अपने प्रोड्यूसर्स को नजरअंदाज करने का अफसोस था. राजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे.

जब राजेश ने बोकाडिया से कहा- आज मुझे सजा मिल गई

हाल ही में केसी बोकाडिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्य में उन्होंने राजेश खन्ना को लेकर भी बात की. उन्होंने वो किस्सा याद किया जब राजेश खन्ना ने उन्हें अपने घर पर खाने के लिए बुलाया था. तब राजेश खन्ना ने खुद केसी बोकाडिया के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाया था.

केसी बोकाडिया ने कहा, ‘उस वक्त मैं मद्रास में रहता था, मुझे बड़े सम्मान के साथ घर पर खाने के लिए बुलाया था और कहा था कि बोकाडिया साहब आपके लिए कड़ी और गट्टे की सब्जी बनाई है.’ बोकाडिया ने आगे कहा, ‘वो शेर आदमी था, लेकिन उसको तकलीफ हो रही थी. उन्होंने कहा था कि बोकाडिया साहब मेरी ही गलती है, मैंने प्रोड्यूसर्स को इग्नोर किया ना. आज मुझे भी सजा मिल गई.’

ऑफिस में अकेले सिगरेट पीते रहते थे राजेश खन्ना

इंटरव्यू में आगे फिल्ममेकर से पूछा गया कि राजेश खन्ना को क्या तकलीफ हुई थी, क्या हुआ था? इस पर केसी बोकाडिया ने कहा, ‘कोई आता ही नहीं था लास्ट स्टेज में. पूरे-पूरे दिन खड़ा रहता था लिंकिंग रोड पर ऑफिस था. पूरे दिन सिगरेट पीता था. कोई भी नहीं आता था ऐसा लोग बोलते हैं.’

2012 में हो गया था निधन

राजेश खन्ना ने साल 1969 से लेकर 1971 तक लगातार 17 हिट फिल्में देकर सुपरस्टार का टैग हासिल किया था. लेकिन, बाद में वो इस सक्सेस को संभाल नहीं पाए. इस दिग्गज एक्टर का 18 जुलाई 2012 को कैंसर के चलते मुंबई में निधन हो गया था. राजेश खन्ना ने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.



Source link

Related Posts

ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी ‘रामायण’, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में आए सिद्धार्थ गुप्ता, ‘वास्ते’ से ‘कृष्णावतारम्’ तक ऐसा रहा सफर

सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके लिए यह साल कई  वजह से खास रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

5 महीने, 3 फिल्में, 2027 में बॉक्स ऑफिस पर होगा कार्तिक आर्यन का राज! अब बनेंगे ‘लड़ाकू’

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता कार्तिक आर्यन की साल 2026 में एक भी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

‘ईठा’ ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, ट्रोलिंग पर बोलीं श्रद्धा कपूर- मैं तो व्हाट्सएप तक हैंडल नहीं कर पाती

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईठा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top