• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ईठा’ ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, ट्रोलिंग पर बोलीं श्रद्धा कपूर- मैं तो व्हाट्सएप तक हैंडल नहीं कर पाती
Image

‘ईठा’ ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, ट्रोलिंग पर बोलीं श्रद्धा कपूर- मैं तो व्हाट्सएप तक हैंडल नहीं कर पाती


एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईठा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में श्रद्धा को अपने मराठी एक्सेंट और डायलॉग डिलीवरी के लिए मिक्स रिस्पॉन्स मिला. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है.

आस्क मी एनिथिंग सेशन में श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि वो आलोचना कैसे झेलती हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं आलोचना झेलती नहीं हूं. इसमें हैंडल करने जैसा क्या है? मैं तो अपना व्हाट्सएप भी हैंडल नहीं कर पाती हूं. मेरे पास मैनेजर भी नहीं है और न ही मैं किसी एजेंसी से जुड़ी हूं. मेरे दोस्त, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर मुझे फोन चेक न करने के लिए डांटते रहते हैं. मुझे कोई आलोचना हैंडल नहीं करनी है. मुझे सिर्फ और सिर्फ काम करना है और काम करना है और काम करना है. बस काम करते रहना है.’

फिल्म ‘ईठा’ के बारे में जानें

बता दें कि श्रद्धा का ये रिएक्शन ‘ईठा’ के ट्रेलर को मिल रहे मिक्स रिस्पॉन्स के बीच आया है. फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में श्रद्धा लेजेंड्री लावणी और तमाशा परफॉर्मर विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में श्रद्धा को लावणी परफॉर्म करते हुए देखा गया. इसी के साथ उनका एक डायलॉग भी काफी चर्चा में बना है. हालांकि, कुछ लोगों को उनका मराठी एक्सेंट पसंद नहीं आ रहा और कुछ काफी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अयुब और सिद्धार्थ जाधव जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी.

वर्क फ्रंट पर श्रद्धा को 2024 में ‘स्त्री 2’ में देखा गया. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया. इसके अलावा वो ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘बागी 3’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं. श्रद्धा को अब 2 साल बाद बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.





Source link

Related Posts

ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी ‘रामायण’, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में आए सिद्धार्थ गुप्ता, ‘वास्ते’ से ‘कृष्णावतारम्’ तक ऐसा रहा सफर

सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके लिए यह साल कई  वजह से खास रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

5 महीने, 3 फिल्में, 2027 में बॉक्स ऑफिस पर होगा कार्तिक आर्यन का राज! अब बनेंगे ‘लड़ाकू’

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता कार्तिक आर्यन की साल 2026 में एक भी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

‘मैं 5 मिनट में शादी से कमा लूंगा…’ जब शाहरुख खान ने छोड़ी लाखों की फीस, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की दरियादिली के आपने कई किस्से सुने होंगे. आज हम भी आपके लिए एक्टर…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top