Image

‘अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे’, इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान


ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने साफ स्थिति रखते हुए कहा है कि तेहरान हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है. अपनी रक्षा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगा. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के सीनियर अधिकारी ईरान के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे.  

इस्माइल बघाई ने कहा है कि हम युद्ध की स्थिति में हैं. आत्मरक्षा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे. साथ ही सेना का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि सशस्त्र बलों को देश की रक्षा करने में किसी तरह का संदेह नहीं है.

ईरान का इशारा है कि वह किसी भी तरह की परिस्थिति से पीछे हटने वाले नहीं हैं, उसका डटकर सामना करने को तैयार हैं.

किन मुद्दों पर होना है चर्चा?  

बघाई ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि चार देशों की इस मीटिंग में फिलिस्तीन, इजरायल और लेबनान के मुद्दों पर बातचीत होगी. उन्होंने इसे अमेरिका की आक्रमकता कहकर संबोधित किया है.

इधर, यूरोप के रुख में किसी तरह के बदलाव आने के अनुमान पर कहा है कि उन्हें पक्का नहीं पता, और हो सकता है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक इशारा हो. 

यूरोपीय देशों को लेकर क्या बोले बघाई? 

बघाई ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी पर ईरान पर होने वाले हमलों को समर्थन देने या उन्हें बढ़ावा देने का आरोप मढ़ा है. उन्होंने प्रतिबंधों को लागू करने के मामले में इन देशों पर अमेरिका के नक्शेकदम पर चलने की बात कही है. 

इजरायल में होने वाले चुनावों पर कसा तंज

बघाई ने यह सारी बातें अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं हैं. इसके अलावा बघाई ने इजरायल में होने वाले चुनावों को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि ‘स्ट्रेंजलव फिल्म’ की तरह वहां अलग-अलग गिरोह हैं. यह एक दूसरे की बुराई करने की होड़ में शामिल हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो अलग-अलग लोगों के बीच हत्या करने का कॉम्पीटिशन है. 



Source link

Related Posts

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की

ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने रविवार (25 अक्टूबर) को दोबारा चुनाव जीता. चौथी…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

दुनिया की राजनीति में एक के बाद एक बड़े चुनावी घटनाक्रम सामने आए हैं. ब्राजील में अमेरिकी राष्ट्रपति…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

‘ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन’, राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

ईरान की राजधानी तेहरान में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता शुरू हो गई…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस और तिराना की सड़कों से लेकर मैड्रिड, रोम और लिस्बन तक यूरोप में विरोध…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top