• Home
  • ताजा खबरें
  • अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
Image

अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ


उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की तस्वीर जारी की है. 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर स्वामी ने दो तस्वीरें पोस्ट की है. इसमें एक में उन्हें वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ देखा जा सकता है.

वहीं दूसरी फोटो में वह यूपी में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राहुल और प्रियंका के साथ हैं. यूपी की सियासत में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मुलाकात समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को परेशान कर सकती है.

चुनाव बाद अखिलेश का साथ छोड़ गए थे स्वामी

साल 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर, सपा के साथ आए स्वामी ने चुनाव बाद अखिलेश का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी.

अब जबकि अखिलेश और सपा यह कह रहे हैं कि जो पुराना गठबंधन था, वही रहेगा यानी लोकसभा चुनाव में जिस तरह से सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़े थे, वैसे ही इस बार भी साथ लड़ेंगे.

कहां फंसेगी बात?

हालांकि स्वामी की मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि इंडिया अलायंस में एक नए दल की एंट्री हो सकती है.

सूत्रों की मानें तो स्वामी, ऊंचाहार विधानसभा सीट से खुद के लिए या अपने बेटे के लिए टिकट मांग सकते हैं. वहीं समाजवादी पार्टी, बागी और योगी सरकार में मंत्री मनोज पांडेय के खिलाफ कैंडिडेट उतारने का पूरा मन बना चुकी है.

बता दें स्वामी के बेटी संघमित्रा मौर्य अभी भारतीय जनता पार्टी में हैं. वह साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर बदायूं से सांसद चुनीं गईं थीं. हालांकि साल 2024 में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था. वह अभी भी बीजेपी में ही हैं. 

अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि वह स्वामी के एक बार फिर पाला बदलने के बाद संघमित्रा, बीजेपी छोड़ेंगी या नहीं.



Source link

Related Posts

बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी पर गंभीर आरोप…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट से पहले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top