Image

US Midterm Election Results Live: सीनेट में पिछड़ी ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी, बहुमत के करीब डेमोक्रेटिक


अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन होने के बाद अब काउंटिंग चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नतीजों पर विशेष नजर होगी. ट्रंप ने चुनाव के बीच ईरान पर अटैक कर दिया. हालांकि इसका चुनाव पर शायद ही असर पड़ा होगा. बुधवार को चल रही काउंटिंग के नतीजे आने शुरू हो गए हैं.

भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने दोबारा जीत हासिल की है, जबकि फ्लोरिडा में पिया दांडिया अपने रिपब्लिकन विरोधी को हराया है.

वहीं, ओहियो के गवर्नर पद के चुनाव में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से पीछे हैं.

वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में सुब्रमण्यम को करीब 63 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को लगभग 35 प्रतिशत मत प्राप्त हुए. करीब 82 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने के बाद एनबीसी न्यूज ने उनकी जीत का अनुमान जताया. इस जीत के साथ सुब्रमण्यम को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दूसरा कार्यकाल मिलेगा. वह 2024 में वर्जीनिया से कांग्रेस पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने थे.

वहीं, पड़ोसी राज्य मैरीलैंड में भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने भी दोबारा उपराज्यपाल का पद हासिल किया. एनबीसी न्यूज ने डेमोक्रेटिक गवर्नर वेस मूर की जीत का अनुमान जताया है. मिलर ने मूर के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनकी जीत से मैरीलैंड के शीर्ष राज्य प्रशासन में भारतीय मूल का प्रतिनिधित्व बरकरार रहेगा.

फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया दांडिया और रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा. शुरुआती नतीजों में दांडिया करीब 52 प्रतिशत वोटों के साथ आगे थीं, जबकि असकर को लगभग 48 प्रतिशत मत मिले. करीब 94 प्रतिशत संभावित मतों की गिनती पूरी हो चुकी थी. हालांकि, एनबीसी न्यूज ने इस सीट पर अभी किसी उम्मीदवार की जीत घोषित नहीं की थी.



Source link

Related Posts

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 नवंबर) को इजरायल को दी जाने वाली 4 बिलियन डॉलर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?

अमेरिका के कई राज्यों में वोटिंग सेंटर खुल गए हैं. अमेरिकी नागरिक मिडटर्म इलेक्शन में वोट डाल रहे…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘ट्रंप की हत्या कर देंगे’, जेल में दिखे डोनाल्ड ट्रंप! ईरान में लगा बिलबोर्ड

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ईरान में फिर से बिलबोर्ड लग गया है. तेहरान में बिलबोर्ड पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Explained: US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित

सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में मध्यअवधि चुनाव हो रहे हैं. इस चुनाव पर दुनियाभर की नजर है. भारतीयों…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top