यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने रूठे लोगों को मनाना शुरू कर दिया है. उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी अब सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए प्रभारी मंत्रियों को सीधे कार्यकर्ताओं के बीच भेजेगी. इसके तहत प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास करेंगे. जहां वो कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी. रात्रि विश्राम भी करेंगे. कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की पहल करेंगे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रभारी मंत्रियों को दिए निर्देश
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रभारी मंत्रियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. पार्टी जल्द ही प्रभारी मंत्री प्रवास योजना शुरू करने जा रही है. इसके तहत मंत्री जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा चार से पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग बातचीत कर संगठन का फीडबैक लेंगे. प्रवास के दौरान कार्यकर्ता अपनी समस्याएं और शिकायतें भी मंत्रियों के सामने रख सकेंगे. मंत्री इन शिकायतों को दूर करने के लिए काम करेंगे. समस्या के समाधान की स्थिति का फॉलोअप भी करेंगे.
गोरखपुर हादसे में 5 आरोपी गिरफ्तार, अखिलेश यादव बोले- PDA के लोगों को झूठे आरोपों में भेजा जेल
2024 लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद BJP सतर्क
दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी और संगठन में उत्साह की कमी को लेकर सतर्क है. संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के नैरेटिव का असर भी पार्टी ने महसूस किया था. ऐसे में अब कार्यकर्ताओं को महत्व देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की रणनीति पर काम हो रहा है. इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी का असली मालिक बता चुके हैं. अब प्रभारी मंत्रियों के जरिए इस संदेश को जमीन पर उतारने की तैयारी है.
राजा भैया के मंच पर बाहुबली नेताओं का जमावड़ा, रामकथा के बहाने शक्ति प्रदर्शन!


















