स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीएचएसएल 2025 का फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दिया है. आयोग ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. इस भर्ती के तहत एलडीसी, जेएसए और डीईओ समेत दूसरे पदों पर नियुक्ति होनी है. कुल 3,522 वैकेंसी के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से प्रोविजनल तौर पर चयन के लिए चुना गया है, जिसका मतलब है कि 7 पद खाली रह गए हैं. फाइनल रिजल्ट में उम्मीदवारों की पोस्ट और कैटेगरी के आधार पर कट ऑफ भी जारी की गई है. इसमें अंतिम चयनित उम्मीदवार के कुल अंक टियर-2 सेक्शन-1 के अंक और टियर-1 के अंक दिए गए हैं.
एसएससी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ईडब्ल्यूएस की 337 सीटों के लिए 337 उम्मीदवारों की सिफारिश हुई है. वहीं एससी की 490 सीटों में 487, एसटी की 252 सीटों में 251, ओबीसी की 768 सीटों में 766 और जनरल की 1,675 सीटों में 1,674 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इसके अलावा ईएसएम की 301 सीटों के लिए 300, ओएच की 35 सीटों के लिए 35, एचएच की 43 के लिए 42, वीएच की 39 के लिए 39 और दूसरे पीडब्ल्यूबीडी की 37 सीटों के लिए 37 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है.
पोस्ट वाइज SSC CHSL कट ऑफ
आयोग ने अलग-अलग विभाग और पद के लिए जनरल कैटेगरी के अंतिम चयनित उम्मीदवार के अंक जारी कर दिए हैं. दिए गए पदों में सबसे ज्यादा कट ऑफ डी55 पद के लिए 317 रही है, वही एल16 के लिए कट ऑफ 293 अंक रही, जो लिस्ट में सबसे कम है.
- L01- सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) 303 अंक
- L02- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) 298 अंक
- L04- कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) 296 अंक
- L12- सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) 298 अंक
- L16- बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) 293 अंक
- L20- कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) 301 अंक
- L31- मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स 298 अंक
- L32- डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज 297 अंक
- L33- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट 296 अंक
- L35- CGDA, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस 300 अंक
- L42- आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर्स (AFHQ) 306 अंक
- L53- सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (JHAA) 301 अंक
- D55- CGA (डेटा एंट्री ऑपरेटर / DEO ग्रेड ‘A’) 317 अंक
ये भी पढ़ें-किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
ऐसे चेक करें SSC CHSL फाइनल रिजल्ट
- उम्मीदवार रिजल्ट के लिए सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके लिए वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में जाए और CHSL से जुड़ी फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ खोलें.
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार कंट्रोल+F की मदद से अपना नाम सर्च करें.
- रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और आवंटित पोस्ट जैसी जानकारी दिखाई देगी.
3515 उम्मीदवारों के बाद क्या होगा?
फाइनल रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों का चयन अभी प्रोविजनल है. आयोग में चयन प्रक्रिया में मेरिट उम्मीदवारों की पोस्ट प्रेफरेंस और फिक्स-फ्लॉट ऑप्शन को ध्यान में रखा है. नॉन-जॉइनिंग से खाली होने वाली सीटों को भरने के लिए स्लाइडिंग प्रक्रिया भी कराई गई थी, जो एक से तीन सितंबर 2026 के बीच हुई.
ये भी पढ़ें-MP हाई कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















