• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Seva First Innovation Challenge: अपना आइडिया दिखाएं और जीतें 10 लाख, शिक्षा मंत्रालय ने दिया चैलेंज
Image

Seva First Innovation Challenge: अपना आइडिया दिखाएं और जीतें 10 लाख, शिक्षा मंत्रालय ने दिया चैलेंज


अगर आपके पास किसी समस्या को हल करने का नया आइडिया है, तो आप उससे 10 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं. शिक्षा मंत्रालय ने  सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज SFIC 2026 की घोषणा की है. इस चैलेंज का मकसद छात्रों और युवाओं के नए विचारों को एक मंच देना और उन्हें समाज के काम आने वाले समाधान में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना है. खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी कंपनी या स्टार्टअप का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी नहीं है. केवल एक अच्छा आइडिया होने पर भी आवेदन किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन 

इस चैलेंज में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली छात्र, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र के साथ रिसर्च स्कॉलर्स भी हिस्सा ले सकते हैं. विजेताओं को उनकी उपलब्धि के आधार पर नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसमें पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 10 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3 लाख रुपये मिलेंगे. यानी अगर आपके पास कोई नया और काम का विचार है, तो उसे इस मंच पर पेश करने का  अच्छा मौका  है.

यह भी पढ़ें : IPU से अधूरी डिग्री कैसे कर सकते हैं पूरी, किन छात्रों को मिलेगा मौका?

तीन स्तरों पर होगा आइडिया का चयन

चैलेंज में प्रतिभागियों को उनकी पढ़ाई के स्तर के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है. जूनियर स्तर में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र शामिल होंगे. इन्हें किसी स्थानीय समस्या को पहचानकर उसका आसान और काम का समाधान बताना होगा. 
टेक्निकल स्तर में आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्र हिस्सा लेंगे. इन्हें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या किसी तकनीकी समस्या से जुड़ा काम करने वाला मॉडल पेश करना होगा. वहीं ओपन स्तर में ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और रिसर्च स्कॉलर्स शामिल होंगे. इस श्रेणी में प्रतिभागियों को अपने आइडिया का लाइव प्रोटोटाइप या पायलट प्रोजेक्ट दिखाना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि उसे बनाने में कितना खर्च आएगा और उससे कितने लोगों को फायदा मिल सकता है.

कब तक करना है आवेदन और कैसे होगा चयन?

इस चैलेंज के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 6 नवंबर 2026 कर दी गई है. इसके बाद 7 नवंबर से अलग-अलग राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के जरिए आवेदनों की शुरुआती जांच की जाएगी. चयन के दौरान देखा जाएगा कि आइडिया कितना नया है, वह असल समस्या को हल करता है या नहीं, उसे लागू करने में कितना खर्च आएगा और उससे कितने लोगों को फायदा मिल सकता है.

शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को नेशनल फिनाले में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. इसके लिए 10 से 17 दिसंबर 2026 के बीच भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में फिनाले और प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना है. यहां प्रतिभागी अपने आइडिया और प्रोजेक्ट पेश करेंगे, जिसके बाद अंतिम विजेताओं का चयन किया जाएगा. इच्छुक छात्र सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर आवेदन और इससे जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Pakistan Police Exam: पाकिस्तान में कैसे बनते हैं दारोगा, वहां किस पैटर्न पर होती है परीक्षा? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई

BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 2 नवंबर को टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 

SSC Exam Dates 2026: SSC की अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक नया अपडेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी

SSB HC Ministerial Result: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Govt Jobs: UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?

Govt Jobs: यूजीसी नई दिल्ली में 6 पदों पर भर्ती निकली है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top