• Home
  • शिक्षा समाचार
  • NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Image

NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 के लिए बची हुई सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यह अंतिम काउंसलिंग राउंड मुख्य और अंतिम राउंड के बाद एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में बची हुई सीटों को भरता है. अगर आपने इस स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन किया है, और आपको आरसी आवंटित की गई है, तो आपको निश्चित समय के अंदर अपने आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वहीं एमसीसी की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार अगर किसी भी छात्र के प्रोविजनल आवंटन रिजल्ट में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो वह आज 20 अक्टूबर 11 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

स्ट्रे वेकेंसी राउंड नीट यूजी काउंसलिंग का अंतिम चरण है. मुख्य काउंसलिंग राउंड और मॉप अप राउंड के बाद उम्मीदवारों की ओर से ऑफर ठुकराया, कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करने या दूसरे किसी कारण से सीट एक्सेप्ट ने की नहीं की जाती है तो स्ट्रे वैकेंसी राउंड ऐसे योग्य उम्मीदवारों को मौका देता है, जिन्हें पिछले राउंड में सीट नहीं मिली है. वह उम्मीदवार इन शेष सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह राउंड इसलिए भी विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि नियमित काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से एमबीबीएस या बीडीएस कॉलेजों में सीट पाने का आखिरी मौका होता है. जो इस उम्मीदवार इस राउंड से भी छूट जाते हैं, उनके पास फिर इस साल कोई मौका नहीं होता है. 

ऐसे चेक करें स्ट्रे राउंड का रिजल्ट 

  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर उस मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन में जाकर प्रोविजनल स्ट्रे वैकेंसी अलॉटमेंट रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. 
  • इस पीडीएफ में आप कंट्रोल+एफ की मदद से अपना रोल नंबर और आवंटित कॉलेज चेक कर सकते हैं.
  • लास्ट में इस पीडीएफ लिस्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें-BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?

अगर किसी उम्मीदवार के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के रिजल्ट में किसी भी तरह की कोई गलती है. तो वह निर्धारित समय के अंदर बोर्ड की में शिकायत दर्ज करा सकता है. उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करने के लिए एमसीसी के ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद यहां Candidates Grievances and Query Redressal System पर जाना होगा और उसके बाद उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. 

कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी 

एमसीसी की ओर से उम्मीदवारों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही नीट यूजी के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. वहीं फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद की छात्र कॉलेज में रिपोर्ट कर पाएंगे. कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए छात्रों को 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट, नीट यूजी का स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड, कैटिगरी सर्टिफिकेट, फोटो, आईडी प्रूफ और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे.

ये भी पढ़ें-UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

इसरो में 1.42 लाख मंथली सैलरी वाली जॉब, कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, नर्स, टेक्नीशियन, फायरमैन, ड्राइवर और मल्टीटास्किंग स्टाफ सहित कई पद शामिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?

रेलवे ने पैरामेडिकल भर्ती के लिए एग्जाम की तारीखें घोषित कर दी हैं. रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार,…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?

बिहार सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है. दरअसल बिहार में यूपीएससी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

दिल्ली आयकर विभाग में 119 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top