Image

MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 


मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का मौका है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 655 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. वहीं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी. 

किन पदों पर होगा चयन?

भर्ती में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक के पद शामिल है. सूबेदार के सामान्य शाखा में 125 और विशेष शाखा में 10 पद हैं. वहीं सहायक उप निरीक्षक के सामान्य शाखा में 100, मैदानी इकाई में 370, विशेष शाखा में 25 और सीआईडी में 25 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह कुल 655 पदों पर भर्ती होनी है. 

12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन 

दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है. हालांकि पद के अनुसार तकनीकी योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. जैसे सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक उम्मीदवारों के पास हिंदी आशुलिपिक में 100 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए. मान्यता प्राप्त बोर्ड, पॉलिटेक्निक या आईआईटी से हिंदी आशुलिपि की योग्यता के साथ वैलिड सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता भी मांगी गई है. वहीं सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) एक पद के लिए 12वीं पास होने के साथ वैध सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड जरूरी है. एक वर्षिय कंप्यूटर डिप्लोमा के अलावा बीई, बीटेक, एमसीए, बीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, आईटी और एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संबंधित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसी तकनीकी योग्यता भी मान्य है. 

कितनी है उम्र सीमा?

आयु की गणना 8 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी. सामान्य वर्ग के पुरुष और मध्य प्रदेश से बाहर के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है. मध्य प्रदेश की सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवार साथ ही राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी पुरुष उम्मीदवार अधिकतम 38 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं विक्रम पुरस्कार प्राप्त पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष है, जबकि महिला विक्रम पुरस्कार प्राप्त और आरक्षित वर्ग के पुरुष विक्रम पुरस्कार प्राप्त उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 42 वर्ष है. अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एलिजिबल मध्य प्रदेश निवासी उम्मीदवारों को आधार आयु सीमा में 5 साल की अतिरिक्त छूट मिल सकती है 

कितनी मिलेगी सैलरी?

सूबेदार (मंत्रालयिक) पद के लिए सैलरी 36,200 से 1,14,800 रुपये हैं. वहीं सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के पद पर सैलरी 19,500 से 62,000 निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों के लिए पेंशन की व्यवस्था भी लागू होगी. 

ये भी पढ़ें-पढ़ाई और जॉब किस देश में बेस्ट, भारतीय छात्रों के पास क्या ऑप्शंस?

इस तरह से किया जाएगा चयन 

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा शामिल होगी. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. वहीं लिखित परीक्षा के बाद पद और कैटेगरी के अनुसार उपलब्ध पदों की संख्या के सात गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा भी 100 अंकों की होगी और इसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा. वहीं सूबेदार आशुलिपिक पद की कौशल परीक्षा में हिंदी आशुलिपि की दो परीक्षाएं होंगी. प्रत्येक में 5 मिनट का डिक्टेशन होगा और गति 100 शब्द प्रति मिनट रहेगी. डिक्टेशन के 20 और टाइप करने के 80 अंक होंगे. एएसआई पद के लिए हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी, जिसमें 600-600 शब्द के दो अनुच्छेद टाइप करने होंगे. 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

जनरल कैटेगरी के सीधे आवेदन के लिए 500 रुपये और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के सीधे आवेदन के लिए 250 रुपये फीस है. विभागीय आवेदन में सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये की फीस निर्धारित है. वहीं कियोस्क के जरिए पोर्टल फीस 60 रुपये और रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता के लिए 20 रुपये है. आवेदन में सुधार करने पर प्रति सुधार 20 रुपये और रुपये 40 पोर्टल फीस देनी होगी. 

ये भी पढ़ें-DUSU चुनाव के लिए मतदान आज, जानें कौन-कौन कैंडिडेट मैदान में?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSSSC में 132 पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

MP में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए थे,…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

यूपी में 12405 प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top