• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Drishyam 3 Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी ‘दृश्यम 3’ की धूम, साढ़े 10 बजे तक 216 करोड़ के हुई पार
Image

Drishyam 3 Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी ‘दृश्यम 3’ की धूम, साढ़े 10 बजे तक 216 करोड़ के हुई पार


अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ दर्शकों की फेवरेट बन गई है और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर भी जम गई है. धुआंधार ओपनिंग वीकेंड के बाद इस फिल्म ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी टॉप किया है. वहीं इस क्राइम थ्रिलर के मंगलवार को भी अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. यहां जान सकते हैं कि ये फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी ट्यूज्डे को कितनी कमाई कर रही है. साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जान सकते हैं. 

‘दृश्यम 3’ के चार दिनों की कमाई कितनी रही? 
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि पहले मंडे को इसकी कमाई में संडे के मुकाबले काफी मंदी देखी गई फिर भी इसने जबरदस्त कलेक्शन किया. फिल्म के चार दिनों के कारोबार की बात करें तो

  • ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था
  • दूसरे दिन इसने 53 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ की कमाई की
  • वहीं सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी चार दिनों की कुल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हुई है. 

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 3.30 बजे तक 5.48 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 15% दर्ज की जा रही है.
  • वहीं फिल्म का फिलहाल 55 दिनों का नेट कलेक्शन 202.98 करोड़ रुपये हो गया है. 
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 5 19 करोड़ (साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन)  23%
कुल कलेक्शन  216.50 करोड़  

नोट: फिल्म की 5वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘दृश्यम 3’ की चार दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई? 
विदेशों में ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन 5.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज कमाई अब तक 66.00 करोड़ हो गई है. इसी के साथ इस फिल्म ने दुनिया भर में रिलीज के चार दिनों में वर्ल्डवाइज 303.00 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. 

‘दृश्यम 3’ के बारे में
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ इस फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है और इसे अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने अपने किरदारों में कबैक किया है. फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है. बता दें कि ‘दृश्यम 3’ इस 2 अक्टूबर को सिनेाघरों में रिलीज हुई थी. 

 



Source link

Related Posts

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर चचेरे साले ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, FIR दर्ज

बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से विवादों के कटघरे में आ…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ का साउथ में भी जलवा, विजय देवरकोंडा बोले- जिम में हर वक्त बजते हैं गाने

साउथ पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की तैयारियों में बिजी…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, कमाई में 80% की गिरावट

वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर 2026…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

तीसरी बार भी महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह, अब गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह सोमवार को तीसरी बार बुलाए जाने के बावजूद वे महाराष्ट्र साइबर…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top