• Home
  • खेल समाचार
  • CSK का बड़ा दांव, IPL 2027 के लिए जहीर खान को बनाया हेड कोच
Image

CSK का बड़ा दांव, IPL 2027 के लिए जहीर खान को बनाया हेड कोच


चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त कर दिया है. स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हुई थी कि अगला कोच किसी भारतीय को ही बनाया जाएगा. इसी कड़ी में जहीर खान को जिम्मेदारी सौंपी गई. चेन्नई ने आधिकारिक तौर पर जहीर के कोच बनाने की जानकारी साझा की. 

बता दें कि विदेशी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल तक चेन्नई के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई थी. लेकिन अब फ्रेंचाइजी उनकी जगह भारतीय दिग्गज को लेकर आई है. 2017 में टूर्नामेंट से रिटायर होने के बाद जहीर ने आईपीएल टीमों के साथ अलग-अलग रोल में काम किया है.  

उन्हें IPL 2019 से पहले मुंबई इंडियंस का ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स’ बनाया गया था, और बाद में वह उनके ‘ग्लोबल डेवलपमेंट’ के हेड बने. IPL 2025 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बनाया गया था, लेकिन अगले सीजन से पहले ही उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया.

खिलाड़ी के रूप में कैसा रहा जहीर खान का आईपीएल करियर?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्ट के लिए खेलने वाले जहीर खान ने अपने आईपीएल करियर में कुल 100 मैच खेले. इन मैचों की 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 27.27 की औसत से 102 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/17 का रहा. वहीं उनकी इकॉनमी 7.58 की रही.

कोच बनने पर क्या बोले जहीर खान?

क्रिकबज के मुताबिक हेड कोच बनने पर जहीर खान ने कहा, “आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम का हिस्सा बनना गर्व की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और उन मुकाबलों का भरपूर मजा लिया है. चेपॉक में सुपरफैंस जो माहौल बनाते हैं, वह इसे और भी खास बना देता है. मैं इतनी शानदार हिस्ट्री वाली इस मशहूर फ़्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं.”

 

यह भी पढ़ें: 13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड



Source link

Related Posts

‘कहां है कुलदीप और सुथार?’, सौरव गांगुली ने उठाए टीम सिलेक्शन पर सवाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रा पर समाप्त हो गया, जिसे शुभमन गिल एंड टीम जीत सकती थी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

UAE से हारी तो बाहर हो जाएगी इंडिया-ए? देखें एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल का सिनेरियो

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल टिकट अभी कंफर्म नहीं हुआ है, अगर उलटफेर हुआ…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

बांग्लादेश का शर्मनाक ‘सरेंडर’, 91 पर ऑल आउट; साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों ने मचाया कहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह सरेंडर…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

बदल गया टाइम, जानिए कब-कहां देखें IND-A vs UAE मैच का LIVE प्रसारण

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को यूएई के साथ…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top