• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office: संडे को ‘जेलर 2’ का बजा डंका, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ पर भारी पड़ी ‘दृश्यम 3’, जानें- ‘राणाबाली’ का कलेक्शन
Image

Box Office: संडे को ‘जेलर 2’ का बजा डंका, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ पर भारी पड़ी ‘दृश्यम 3’, जानें- ‘राणाबाली’ का कलेक्शन


इन दिनों सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में चल रही हैं, जिनमें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे है. हालांकि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’, ‘स्ट्रीट फाइटर’ और अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कर रही हैं. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों में से किसने संडे को बाजी मारी है.

जेलर 2 का संडे का कितना रहा कलेक्शन?
रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है और ये सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर इसने  शानदार परफॉर्म किया और अपनी कमाई में तेजी दिखाते हुए 47.25 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 55.85 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के  साथ इस फिल्म का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 199.90 करोड़ रुपये हो गया है.

राणाबाली ने संडे को कितनी की कमाई?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ ने 9.25 करोड़ से खाता खोला था. शनिवार को इसने स्थिर प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में अपने दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 7.50 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के  साथ इस फिल्म का भारत में तीन दिनों का नेट कलेक्शन अब 24.05 करोड़ रुपये हो गया है.

प्रहार ने संडे को कितना कमाया?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत स्टारर ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने रिलीज के पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 3.65 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के  साथ इस फिल्म का भारत में तीन दिनों का नेट कलेक्शन अब 9.15 करोड़ रुपये हो गया है.

‘नई नवेली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने सिनेमाघरों में 3.25 करोड़ से खाता खोला था. वहीं अपने दूसरे दिन इसने अच्छी ग्रोथ दर्ज की थी. बता दें कि शनिवार को इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भारत में 4 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 4.40 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के  साथ इस फिल्म का भारत में तीन दिनों का नेट कलेक्शन अब 11.65 करोड़ रुपये हो गया है.

दृश्यम 3 का तीसरे संडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्श
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का सिनेमाघरों में प्रदर्शन तीसरे हफ्ते भी जारी रहा.  ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के बाद इस थ्रिलर फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन तीसरे शनिवार को इसकी कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला. बता दें कि इस फिल्म न 16वें दिन भारत में 5 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’  ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 6.15
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 347.25



Source link

Related Posts

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को जानलेवा हमला हुआ. उन पर 7 राउंड फायरिंग हुई. इस हमले…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

बिखरे बाल, चेहरे पर परेशानी, फायरिंग के बाद आधी रात को टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पटानी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात मुंबई के जुहू इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. हमलावरों ने उनकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ | tiger shroff firing cas celeb reaction poonam pandey amol parashar said it is very scary

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को शॉकिंग हमला हुआ. उन पर 7 राउंड फायरिंग हुई. टाइगर श्रॉफ इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

‘लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे’, कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा

राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो अक्सर किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top