• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games 2026: पाकिस्तान पस्त, भारत ने एक ही दिन में दो बार चटाई धूल
Image

Asian Games 2026: पाकिस्तान पस्त, भारत ने एक ही दिन में दो बार चटाई धूल


एशियाई खेलों में टेबल टेनिस के मुकाबलों में सोमवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. पहले महिला टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और इसके बाद पुरुष टीम ने भी इसी फर्क से पाकिस्तान को हराया. इस तरह भारत ने एक ही दिन में दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को चटाई धूल.

महिला टीम ने ग्रुप एफ में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया. सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को लगातार तीन गेमों में 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई.  उन्होंने ये मुकाबला सिर्फ 10 मिनट में अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें:एक ‘हिट’, दूसरा ‘फ्लॉप’; सहवाग और द्रविड़ के बेटों का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन

सिंड्रेला दास ने बनाई 2-0 की बढ़त

इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से मात दी और भारत की बढ़त 2-0 कर दी. आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में 99वें स्थान पर मौजूद सिंड्रेला को घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के बाद एशियाई खेलों की सीनियर टीम में जगह मिली है.

तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी. 

पुरुष टीम ने भी किया पलटवार

महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को 3-0 से हराया. ईरान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में बिना कोई गेम गंवाए जीत हासिल की.

हरमीत देसाई ने मोहम्मद खान को 11-4, 11-3, 11-5 से हराकर भारत को आगे किया. इसके बाद कप्तान जी साथियान ने अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से मात दी. पायस जैन ने तीसरे मुकाबले में मोहम्मद खान को 11-2, 11-5, 11-7 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी.

दोनों टीमों की इस जीत के साथ भारत ने टेबल टेनिस के पुरुष और महिला टीम मुकाबले में क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया.

 

यह भी पढ़ें:वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे



Source link

Related Posts

Asian Games 2026 Day 3 Highlights: भारत ने जीते 4 मेडल, PAK को दो बार हराया; बांग्लादेश को भी रौंदा 

भारतीय दल के लिए 2026 एशियाई खेलों का तीसरा दिन यानी सोमवार (21 सितंबर) काफी अच्छा रहा- खाते…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

जापान के खिलाफ टी20 खेलकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम जब जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरेगी, तो ये मुकाबला उसके लिए खास होगा.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मंगलवार (22 सितंबर) को जापान के सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top