• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ की सक्सेस के बीच मेकर्स संग दिल्ली के गुरुद्वारा में पहुंचे रणबीर कपूर, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
Image

‘रामायण’ की सक्सेस के बीच मेकर्स संग दिल्ली के गुरुद्वारा में पहुंचे रणबीर कपूर, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद


बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान अब भी जारी है. सिनेमाघरों में 20 दिनों से ज्यादा बिताने के बाद भी ये तगड़ी कमाई कर रही है. अब फिल्म की सफलता के बीच रणबीर कपूर गुरुपर्व के मौके पर दिल्ली के मशहूर गुरुद्वारे बंगला साहिब में पहुंचे. उनके साथ रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे.

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंची ‘रामायण’ की खास तिकड़ी

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में रामायण की खास तिकड़ी यानी लीड एक्टर रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को देखा गया. तीनों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

21 दिनों में ‘रामायण’ बनी भारत की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

रणबीर कपूर ने रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाया है, जिसमें उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है. माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी. जबकि रावण का किरदार कन्नड़ स्टार यश ने निभाया. रामायण पार्ट 1 दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन टिकट खिड़की पर 155 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया.

रामायण की बॉक्स ऑफिस पर अब भी बहुत मजबूत पकड़ बनी हुई है. अब तक कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी रामायण ने अपनी रिलीज के 21वें दिन यानी बुधवार, 25 नवंबर को एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

रामायण अब भारत की चौथी सबसे ज्यादा करने वाली मूवी बन चुकी है. रामायण ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1742.10 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं 21 दिनों में रामायण दुनियाभर में टोटल 1747.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है. जबकि भारत में टोटल नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये हो गया.

21 दिनों में पहली बार 10 करोड़ से नीचे हुई कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने 21वें दिन बुधवार को 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये 21 दिनों में पहल मौका है जब रामायण की अपने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 10 करोड़ रुपये से नीचे रही है. हालांकि फिर भी रामायण, पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही. 



Source link

Related Posts

‘ईठा’ के लिए श्रद्धा ने 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर की थी रिहर्सल, पैरों में सूजन आने के बाद भी नहीं थमी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जल्द ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

‘सीता के रोल के लिए वो फिट नहीं बैठतीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनिषा मुखर्जी ने उठाया सवाल

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से क्लैश पर ‘ईठा’ के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं. ये 2026 की…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Video: ‘रामायण’ में लक्ष्मण बनने के लिए रवि दुबे ने दिया था ऐसा ऑडिशन, 15-20 दिन तक नहीं मिला कोई जवाब

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top