• Home
  • खेल समाचार
  • एक मैच में शतक और 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास
Image

एक मैच में शतक और 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास


दक्षिण अफ्रीका के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने एक मैच में शतक लगाकर और गेंदबाजी में 5 विकेट लेकर नया इतिहास लिख दिया. दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में मुल्डर ने यह कमाल किया. अफ्रीका की कमाल गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज बिल्कुल बेबस नजर आए. मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो गया. मुल्डर ने मैच की तीसरी और बांग्लादेश की दूसरी पारी में 7 विकेट लिए. 

मुल्डर को शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब भी मिला, जिसके साथ वह अफ्रीका के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हो गए जिन्होंने एक ही मैच में शतक लगाया और ‘फाइव विकेट हॉल’ लिया. मुल्डर लिस्ट में पांचवें खिलाड़ी बन गए. जैक कैलिस ने 2 बार यह कमाल किया. 

एक टेस्ट में शतक और 5 विकेट वाले खिलाड़ी (अफ्रीका के लिए)

जिमी सिंक्लेयर

ऑब्रे फॉकनर

जैक्स कैलिस x 2 (दो बार)

कॉर्बिन बॉश

वियान मुल्डर

वियान मुल्डर का टेस्ट करियर 

मुल्डर ने अब तक 28 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 46 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 35.12 की औसत से 1440 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला, जिसमें हाई स्कोर 367* रनों का रहा है. गेंदबाजी करते हुए 48 पारियों में उन्होंने 48 विकेट लिए हैं. 

अफ्रीका ने एकतरफा जीता मैच 

अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में एकतरफा एक पारी और 219 रन से जीत हासिल की. सबसे पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई थी. जवाब में अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 494 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इसके साथ मेजबान अफ्रीका ने 403 रन की बढ़त बनाई. टीम के लिए मार्केस एकरमैन ने 150 रन की पारी खेली. बाकी वियान मुल्डर ने 100 रन बनाए. फिर अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए अफ्रीका 184 रन पर सिमट गई. इस तरह अफ्रीका ने एक पारी और 219 रन से जीत अपने खाते में डाली. 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी टेस्ट और वनडे खेलने के लिए भी तैयार, बोले- ‘बदल सकता हूं खेल’



Source link

Related Posts

हैगली ओवल में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानकर चौंक जाएंगे फैंस 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 नवंबर (शुक्रवार) से क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट और वनडे खेलने के लिए भी तैयार, बोले- ‘बदल सकता हूं खेल’

वैभव सूर्यवंशी ने बीते मंगलवार (24 नवंबर) को इंडिया-ए के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था. राइजिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, अफ्रीका ने एक पारी और 219 रन से जीता दूसरा टेस्ट; 3 दिन में मैच खत्म

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 219 रन से बड़ी जीत हासिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

केन विलियमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2027 सीजन के लिए सुपर जायंट्स के कोच बने

केन विलियमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. 2027 SA20 लीग के लिए डरबन सुपर जायंट्स ने विलियमसन…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top