• Home
  • खेल समाचार
  • केन विलियमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2027 सीजन के लिए सुपर जायंट्स के कोच बने
Image

केन विलियमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2027 सीजन के लिए सुपर जायंट्स के कोच बने


केन विलियमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. 2027 SA20 लीग के लिए डरबन सुपर जायंट्स ने विलियमसन को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. विलियमसन ने लांस क्लूजनर को रिप्लेस किया है, जो 2023 के पहले सीजन से ही टीम के साथ जुड़े हुए थे. विलियमसन ने इसी साल जुलाई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. 

बता दें कि विलियमसन 2025 और 2026 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. अब आगामी सीजन में वह टीम के लिए हेड की जिम्मेदारी अदा करेंगे. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 15 मैच खेले, जिनकी 13 पारियों में बैटिंग करते हुए 34.30 की औसत और 119.51 स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 60* रनों का रहा. 

पूर्व कीवी बल्लेबाज फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक (क्रिकेट डायरेक्टर) टॉम मूडी के साथ मिलकर काम करेंगे, जबकि रयान कुक बल्लेबाजी कोच, भरत अरुण तेज गेंदबाजी कोच, कार्ल क्रो स्पिन गेंदबाजी कोच और कुशेन किशन फील्डिंग कोच होंगे. 

2024 तक आईपीएल में खेले 

विलियमसन ने 2014 से 2024 तक यानी 10 साल आईपीएल खेला. इस दौरान उन्होंने 79 मैच खेले, जिनकी 77 पारियों में बैटिंग करते हुए 35.46 की औसत और 125.61 स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 89 रनों का रहा. वह सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के लिए खेले. हैदराबाद के लिए उन्होंने कप्तानी भी की. 

केन विलियमसन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

केन विलियमसन ने अपने करियर में 110 टेस्ट, 175 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट की 195 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 54.06 की औसत से 9515 रन बनाए. उनके बल्ले से 33 शतक और 38 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 251 रनों का रहा. वनडे की 167 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कीवी खिलाड़ी ने 48.69 की औसत से 7256 रन बनाए. इसमें 15 शतक और 47 अर्धशतक हैं, जिसमें हाई स्कोर 148 रन का रहा. टी20 इंटरनेशनल की 90 पारियों में विलियमसन ने 33.44 की औसत और 123.08 के स्ट्राइक रेट से 2575 रन बनाए, जिसमें 18 फिफ्टी शामिल हैं. हाई स्कोर 95 रनों का है. 

 

यह भी पढ़ें: एक मैच में शतक और 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास



Source link

Related Posts

हैगली ओवल में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानकर चौंक जाएंगे फैंस 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 नवंबर (शुक्रवार) से क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट और वनडे खेलने के लिए भी तैयार, बोले- ‘बदल सकता हूं खेल’

वैभव सूर्यवंशी ने बीते मंगलवार (24 नवंबर) को इंडिया-ए के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था. राइजिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, अफ्रीका ने एक पारी और 219 रन से जीता दूसरा टेस्ट; 3 दिन में मैच खत्म

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 219 रन से बड़ी जीत हासिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

एक मैच में शतक और 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने एक मैच में शतक लगाकर और गेंदबाजी में 5…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top