• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शूटिंग करने गए बांग्लादेशी एक्टर सोहेल खान की मौत, नाश्ता करने के बाद होटल में आया हार्ट अटैक
Image

शूटिंग करने गए बांग्लादेशी एक्टर सोहेल खान की मौत, नाश्ता करने के बाद होटल में आया हार्ट अटैक


बांग्लादेश की फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बांग्लादश के मशहूर टीवी और फिल्म स्टार सोहेल खान अब इस दुनिया में नहीं है. सोहेल खान ने इस दुनिया को मंगलवार सुबह अलविदा कह दिया. सोहेल खान अपनी फिल्म ‘नसीब’ की शूटिंग करने के लिए गए थे और जीवित घर नहीं लौटे. होटल में एक्टर को नाश्ता करने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.

डायरेक्टर ने की निधन की पुष्टि

सोहेल खान के निधन की पुष्टि फिल्म ‘नसीब’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मोहम्मद इकबाल ने की. मोहम्मद इकबाल ने ‘द डेली स्टार’ से बात करते हुए कहा कि सोहेल खान 18 नवंबर को शूटिंग के लिए बोगुरा आए हुए थे और अपनी टीम के साथ वो होटल मोमो इन में रुके थे.

इकबाल ने कहा, ‘सोहेल खान ने सुबह साढ़े आठ बजे ब्रेकफास्ट किया था और वो सबके साथ हंसी मजाक भी कर रहे थे. कुछ देर बाद ही होटल के कमरे में उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें फिर TMSS मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, हालांकि डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी.’

सोहेल खान को बचाया नहीं जा सका. सोहेल ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सोहेल के निधन की दुखद खबर से उनके चाहने वालों के बीच और इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. इकबाल ने ये भी बताया था कि बुधवार तक सोहेल खान अपने हिस्से का शूट पूरा करने वाले थे, हालांकि मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

वहीं अभिनेता शहरियार नाजिम जॉय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी थी. वो शूटिंग के लिए जाने वाले थे. हालांकि उससे पहले ये दुखद हादसा हो गया.

सोहेल खान का करियर

सोहेल खान ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज ‘बांग्लालिंक’ (बांग्लादेश की एक प्रमुख दूरसंचार और डिजिटल सेवा कंपनी) के एक टीवी कमर्शियल से किया था. इसके बाद उन्हें कॉमेडी सीरीज ‘420’ में देखा गया. सोहेल ने ‘गुलाब जामुन’, ‘जंगल’, ‘फैमिली क्राइसिस’ और ‘लीडर’ सहित कई पॉपुलर फिल्मों-शोज में काम करके बांग्लादेश में अपनी खास पहचान बनाई थी. आखिरी बार एक्टर को स्क्रीन पर फिल्म ‘आंटो नगर’ में देखा गया. जबकि अब वो नसीब में नजर आने वाले थे.



Source link

Related Posts

‘ओम’ ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

धनुष की फिल्म ‘ओम’ को मिक्स रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘हॉलीडे का अगला सीजन कब’? करीना कपूर का घूमने के लिए मचल रहा मन, पुरानी तस्वीरें देख पूछा सवाल

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें उनके पति सैफ अली खान, माता-पिता,…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

एमी अवॉर्ड हारने के बाद वीर दास ने किया रिएक्ट, बोले- मैं इतना भाग्यशाली नहीं था

कॉमेडियन वीर दास मंगलवार को 2026 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में शामिल हुए. उन्हें नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल, ‘वीर दास:…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, दिखीं 3 जेनरेशन की उलझी हुई 6 लव स्टोरीज

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ काफी खबरों में बना है. इंडिया में सीरीज को लेकर विवाद भी…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top