• Home
  • खेल समाचार
  • 15000 रन, कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास; सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने की लिस्ट में शुमार 
Image

15000 रन, कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास; सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने की लिस्ट में शुमार 


वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने नया इतिहास लिख दिया. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 15000 रन पूरे कर लिए हैं. वह इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने. इंग्लैंड के जोस बटलर इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. पोलार्ड इन दिनों इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमिरेट्स की कप्तानी कर रहे हैं. डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में पोलार्ड ने 15 रन बनाए. 

मैच से पहले पोलार्ड को 15000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 1 रन की दरकार थी. उन्होंने 15 रन बनाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पोलार्ड के 15014 रन हो गए हैं. पहले पायदान पर मौजूद जोस बटलर के नाम पर 15062 रन हैं. लिहाजा पोलार्ड उनसे सिर्फ 48 रन पीछे हैं. ऐसे में पोलार्ड अगले मैच में बटलर का रिकॉर्ड तोड़कर पहले पायदान पर आ सकते हैं. 

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज 

जोस बटलर- 15062 रन 

कीरोन पोलार्ड- 15014

एलेक्स हेल्स- 14581

क्रिस गेल- 14562 रन 

डेविड वॉर्नर- 14411 रन 

विराट कोहली– 14218 रन 

जेम्स विंस- 14218 रन 

शोएब मलिक- 13571 रन 

क्विंटन डिकॉक- 13046 रन 

फाफ डु प्लेसिस- 12784

कीरोन पोलार्ड का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

पोलार्ड ने अब तक अपने करियर में 755 टी20 मैच खेल लिए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि वह फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. लिस्ट में सुनील नरेन 618 मैचों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

पोलार्ड ने 672 पारियों में बैटिंग करते हुए 31.67 की औसत और 150.84 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15014 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 71 अर्धशतक निकले, जिमसें हाई स्कोर 104 रनों का रहा. बाकी 436 पारियों में गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड ने 25.36 की औसत से 341 विकेट लिए, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 4/15 का रहा. इस दौरान उन्होंने 8 बार ‘फोर-विकेट हॉल’ लिया है. 

 

यह भी पढ़ें: सिराज को बेंच पर क्यों बैठाया? NZ टेस्ट ड्रॉ होने के बाद गिल ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Related Posts

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट? नोट कर लें तारीख

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. इस सीरीज में कुल दो ही मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को जमशेद आलम ने लगातार 4 विकेट लेकर इतिहास रचा, वह ऐसा…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

इसी महीने फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, वैभव-हर्षित ले सकते हैं से बदला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सेमीफाइनल…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

WTC Scenarios for India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 6 मैच और खेलने हैं. सभी  मैच…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top