• Home
  • खेल समाचार
  • Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो
Image

Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो


रविवार को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी घटिया हरकत करने पर उतर आए. राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मैच में इंडिया ए की हार लगभग पक्की हो चुकी थी, इसी बीच जब हर्षित राणा का विकेट गिरा तो पाकिस्तानी प्लेयर्स उन्हें छेड़ने लगे. पाकिस्तान के 313 रनों रनों के जवाब में इंडिया ए की पूरी टीम 265 रनों पर सिमट गई थी. भारत यह मैच 48 रनों से हार गया.

हर्षित राणा 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद इरफान रंधावा का शिकार बने. फरहान यूसुफ ने उनका कैच लपका और हर्षित अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. हर्षित आउट हुए तो पाकिस्तानी प्लेयर्स ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया. कुछ खिलाड़ियों ने दूर खड़े रहकर हर्षित को छेड़ा, लेकिन सुफियां मुकीम हद पार करते हुए उनके पीछे चल पड़े. 

सुफियां मुकीम ने हर्षित के पीछे-पीछे चलते हुए उनसे कुछ कहा. जवाब में हर्षित ने भी मुंह पीछे की ओर करके उनसे कुछ कहा. मामला और आगे बढ़ता, उससे पहले ही तेज गेंदबाज अली रजा, मुकीम को वहां से ले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

हर्षित राणा ने की थी पहल

दरअसल इस सबकी शुरुआत हर्षित राणा ने ही की थी. उन्होंने पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज शामिल हुसैन और माज सदाकत को स्लेज किया था. जब आयुष बडोनी ने शामिल हुसैन का विकेट लिया तब हर्षित ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया था. उससे अगले ही ओवर में हर्षित ने रोहेल नजीर को आउट करने के बाद भी आक्रामक सेलिब्रेशन किया था.

मैच की बात करें तो तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए, वहीं शाहबाज अहमद ने 56 रन बनाकर तिलक के साथ 112 रनों की साझेदारी की. मगर उनका यह योगदान टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सका. अब सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को अगला मैच हर हाल में जीतना होगा.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के नाम से अभिषेक शर्मा में जाग उठता है तूफान, रिकॉर्ड जीत लेगा दिल 



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड ने भारत के मुंह से छीनी जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट; 12 साल का इंतजार बरकरार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट पांचवें दिन (23…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. यह मुकाबला ड्रॉ होने पर वर्ल्ड टेस्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत ने NZ के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट गंवाया, कप्तान शुभमन गिल बोले- ‘पता था कि…’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

टीम इंडिया ने 15 ओवर पहले ही क्यों मान ली हार, कप्तान शुभमन गिल का खुलासा

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. मुकाबले के आखिरी दिन लगभग एक घंटे का समय बचा था,…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top