• Home
  • शिक्षा समाचार
  • अब नेपाल में भी होगी IIT की पढ़ाई, PM मोदी ने दिया बालेन शाह को तोहफा 
Image

अब नेपाल में भी होगी IIT की पढ़ाई, PM मोदी ने दिया बालेन शाह को तोहफा 


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने घोषणा की है कि भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल में आईआईटी का एक ऑफशोर कैंपस स्थापित करेगा. इसके साथ ही नेपाल के युवाओं के लिए एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर और एक इनोवेशन हब भी बनाया जाएगा. यह घोषणा नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ प्रतिनिधि मंडल की द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त विजन डॉक्यूमेंट के तहत की गई.

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर रविवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे बालेन शाह का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में स्वागत किया गया. जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. वहीं संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के युवाओं में अपार प्रतिभा और क्षमता और भारत उच्च शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

नेपाल के युवाओं के लिए बड़ी सौगात 

द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत और समुन्नत नेपाल के साझा लक्ष्यों की रूपरेखा पेश करते हुए शिक्षा और नवाचार से जुड़ी कई घोषणाएं की. भारत नेपाल में आईआईटी का एक ऑफशोर कैंपस, स्टार्टअप इनक्यूबेटर और इनोवेशन हब स्थापित करेगा, जिससे नेपाली युवाओं को अपने ही देश में विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता के अवसर मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें-JEE Main आवेदन से चूक गए तो न हों परेशान, 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ करें अप्लाई

नेपाली छात्रों के लिए स्कॉलरशिप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी कैंपस खोलने के अलावा भारत में पढ़ाई करने के इच्छुक नेपाली छात्रों के लिए विशेष रूप से लॉ और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छात्रवृत्ति के अवसर बढ़ाने का भी ऐलान किया है. भारत सरकार और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से पहले से भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, साइंस, मैनेजमेंट और मानविकी जैसे विषयों में कई शैक्षणिक सुविधाएं व स्कॉलरशिप दी जाती है. 

24,000 करोड़ के पैकेज का भी ऐलान 

शिक्षा के साथ-साथ नेपाल और भारत के बीच आपदा राहत, रेल सड़क कनेक्टिविटी, कृषि, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में भी बड़े फैसले लिए गए हैं.  इसमें अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण, प्रभावित परिवारों की मदद और आपदा प्रबंधन सफलता को मजबूत करने के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज की घोषणा की गई है. वहीं दोनों प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा सरयू कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इसके अलावा क्रिकेट सहित खेल बुनियादी ढांचे के विकास व खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में सहयोग मिलेगा. साथ ही भारत और नेपाल के युवा क्रिकेटर्स को फिल्मों, नई मीडिया और आधुनिक तकनीक के जरिए साझा विरासत दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. वहीं आगामी वेव्स समिट में नेपाल के एक बड़े दल को आमंत्रित किया जाएगा. इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल में एक एग्रो इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने में भारत सहयोग करेगा.

ये भी पढ़ें-Delhi Nursery Admissions: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 1 दिसंबर से नर्सरी एडमिशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

DU में 4 सब्जेक्ट के सिलेबस में बदलाव, कॉमर्स के छात्र पढ़ेंगे डिजिटल बिजनेस

DU News: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन लेवल की पढ़ाई को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाया…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

UP Atal School Admission 2027: यूपी के अटल स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

UP Atal School Admission 2027: उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

CBSE New Copy Checking Rules: अब रटने से नहीं आएंगे नंबर, CBSE बदलने जा रहा कॉपी चेक करने का तरीका

CBSE New Copy Checking Rules: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

MPPSC Exam Calendar 2027: MPPSC का 2027 एग्जाम कैलेंडर जारी, 24 जनवरी को होगी पहली प्रारंभिक परीक्षा

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए संभावित भर्ती परीक्षाओं…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top