Image

पाकिस्तानी मंत्री के भारत के दौरे पर शशि थरूर का रिएक्शन, ‘खराब रिश्तों के बावजूद…’


पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के भारत दौरे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों के बावजूद मल्टीलेटरल फोरम की अपनी जगह है, साथ ही उन्होंने दोहराया कि दोनों देशों के बीच बातचीत तभी फिर से शुरू हो सकती है जब पाकिस्तान अपने आतंकी ढांचे को खत्म कर दे.

उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान अपने इलाके से चल रहे आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत पहले की तरह द्विपक्षीय बातचीत फिर से शुरू नहीं करेगा.

क्या बोले शशि थरूर?

थरूर ने कहा, ‘भले ही उन दिनों भी पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते काफी खराब थे, तो ये ऐसी बातें हैं जिन्हें आपको समझना होगा. मल्टीलेटरल फोरम की अपनी जगह है. जहां तक ​​बाइलेटरल रिश्तों की बात है, हमने यह साफ कर दिया है कि पहले जिस तरह की बाइलेटरल बातचीत होती थी, वह तभी फिर से शुरू हो सकती है जब पाकिस्तान अपने देश में आतंक के इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म कर दे.

‘कोई भी अपने सिर पर बंदूक तानकर बात नहीं करना चाहता’

उन्होंने आगे कहा,  ‘आप ये टेररिस्ट कैंप, हेडक्वार्टर, ट्रेनिंग ग्राउंड वगैरह नहीं रख सकते जिनका इस्तेमाल रेगुलर तौर पर हमारे लोगों पर हिंसा करने के लिए किया जा रहा है और फिर बातचीत की उम्मीद करें. कोई भी अपने सिर पर बंदूक तानकर बात नहीं करना चाहता और हम भी ऐसा नहीं करने वाले हैं.’

उधर, SCO के कार्यक्रम में शामिल होने आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इस विषय पर किसी भी तरह की चर्चा ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र आतंकवाद की चपेट में है, इसलिए इसका समाधान भी सामूहिक रूप से मिलकर निकाला जाना चाहिए.

उन्होंने यह भी वकालत की कि एक ऐसा फोरम बनाया जाना चाहिए, जहां इन सबूतों को सामने लाया जा सके और उसी आधार पर हर मुद्दे का समाधान किया जाए. मलिक ने कहा कि पूरा क्षेत्र इस समस्या से जूझ रहा है और अगर आतंकवाद से निपटने में किसी का सबसे बड़ा हित है तो वह किसी और से ज्यादा पाकिस्तान का है.



Source link

Related Posts

‘प्रोफेशनल टैप डांसर’, ट्रंप ने की थीं कौन सी दो भविष्यवाणी? जो सच हो गईं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है. ट्रंप ने नए साल के बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

चीनी जासूसी एजेंसी के संपर्क में थीं एलिस हुआंग? रिपोर्ट के हवाले से दावा

एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग की एक्स गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रॉयटर्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘ब्लड प्रेशर हाई’, इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के नाम खुला खत

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने दिल को बीमारी से बचाने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत-चीन में कड़ी टक्कर, रूस-जापान पीछे, पावर इंडेक्स में कौन नंबर वन?

एशिया में चीन की मौजूदगी के बीच भारत का प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है. भारत ने क्षेत्रीय…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top