• Home
  • खेल समाचार
  • भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम
Image

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम


वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 119 रन बना लिए और उसके 2 विकेट गिर चुके हैं. न्यूजीलैंड वाकई संकट में है, लेकिन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि वह दूसरी पारी में बैटिंग किए बिना जीत दर्ज कर सकती है.

चौथे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 720 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसके बलबूते टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर 352 रनों की विशालकाय बढ़त मिली थी. स्टंप्स तक कीवी टीम ने 119 रन बना लिए और वह अब भी 233 रनों से पीछे है. यहां जान लीजिए आखिर किस नियम की वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग किए बिना वेलिंगटन टेस्ट अपने नाम कर सकती है.

बिना बैटिंग किए जीत जाएगी टीम इंडिया

दरअसल न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में भारत ने 720 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे वह मेजबान टीम से 352 रन आगे निकल गया. अगर न्यूजीलैंड दो पारियों में मिलाकर भी 720 रन नहीं बना पाया तो उसे पारी की हार मिल जाएगी.

चूंकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. अब भारत के 720 रनों की बराबरी करने के लिए कीवी टीम को दूसरी पारी में कम से कम 352 रन तो बनाने ही होंगे. चौथे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 119 रन बना लिए हैं और 352 के स्कोर तक पहुंचने के लिए उसे अभी भी 233 रनों की जरूरत है.

अगर कीवी टीम पांवें दिन सटीक रूप से 233 रन ही और बनाती है तब भारत को एक रन का टारगेट मिलेगा. अगर आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को बचे हुए 233 रन बनाने से रोक लेते हैं तो टीम इंडिया पारी के अंतर से जीत जाएगी.

90 ओवर या 8 विकेट

पांचवें दिन एक तरफ न्यूजीलैंड की टीम पारी की हार से बचना चाहेगी. कीवी बल्लेबाजों ने चौथे दिन ही अपनी मंशा साफ कर दी थी कि वे ड्रॉ के लिए खेल रहे हैं. दूसरी और भारतीय गेंदबाजों को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल



Source link

Related Posts

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर

पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top