बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस केस में फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ पुलिस ने LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया.
अभिषेक पंडित पर आरोप है की वो इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को फायनांस मुहैया करवाने में मदद कर रहा था.
आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी
आपको बता दें की मुंबई क्राइम ब्रांच जब अभिषेक पंडित को गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल गई थी तब वो वहां से फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस ने अभिषेक पंडित की पत्नी सुनेहा पंडित को गिरफ्तार किया है.
सूत्रों की माने तो अभिषेक पंडित इस मामले में अहम आरोपी है जो इस गैंग के फायनांस को देखता है. वो देश छोड़ने की कोशिश कर सकता है इसी वजह से उसके खिलाफ LOC जारी किया गया है.
सूत्रों का कहना है की अगर अभिषेक पंडित गिरफ्तार होता है तो इस गैंग के फायनांस का पूरा कच्चा चिट्ठा पुलिस के हाथ लग सकता है.
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग
बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी. टाइगर फुटबॉल खेलकर घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी पर हमला हुआ. टाइगर श्रॉफ पर 3 शख्स ने गोलियां चलाई, हालांकि फायरिंग में टाइगर श्रॉफ कोई चोट नहीं आई, वे बाल बाल बचे. वहीं उनके ड्राइवर और गाड़ी के पास खड़े एक शख्स को गोली लगी. फिलहाल, दोनों अब ठीक हैं.
टाइगर पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. बिश्नोई गैंग के मेंबर अनिल पंडित ने कहा था कि उन्होंने टाइगर को समझाया था कि टाइगर माने नहीं. पुलिस इस केस में जुटी है. इस मामले में अब तक टोटल 13 गिरफ्तारी हो चुकी हैं.














