दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 9 विकेट हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्वाइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लिया है. इससे पहले अफ्रीका दूसरे नंबर पर थी. जीत के साथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब अफ्रीका के पास 75 अंक प्रतिशत (PCT) हो गए हैं. मैच से पहले अफ्रीका का अंक प्रतिशत 71.43 का था.
अफ्रीका के साइमन हार्मर ने आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 12.3 ओवर गेंदबाजी कर 6 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 51 रन खर्च किए. हार्मर की गेंदबाजी ने बांग्लादेश के मिडिल और लोअर ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया, जिससे जीत के लिए रन चेज करना काफी आसान हो गया.
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 100/5 के स्कोर के साथ पांचवें दिन का खेल शुरू किया. मेहमान टीम ने खुद को सवारने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा कुछ खास हो नहीं सका. अगले 5 विकेट 68 रन के भीतर गिर गए और टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई.
A win over Bangladesh takes South Africa to the top of the #WTC27 standings 😍 Predict the outcome of upcoming ICC World Test Championship 2025/27 fixtures and see if your team can make it to the final next year via the Standings Predictor ➡️ https://t.co/MurU7Or3Yw https://t.co/qLsQyNI2ru
— ICC (@ICC) November 19, 2026
अफ्रीका मिला 12 रन का टारगेट
दूसरी पारी में खराब बैटिंग के कारण बांग्लादेश ने मेजबान अफ्रीका के सामने सिर्फ 12 रन का लक्ष्य रखा. चेज करते हुए अफ्रीका ने 1.3 ओवर में 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली. अफ्रीका के लिए मुकाबला एकतरफा रहा.
ऐसा रहा पूरे मुकाबले का हाल
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने पहली पारी में 400/10 रन बोर्ड पर लगाए. इसमें तौहीद हृदोय और लिटन दास ने शतकीय पारियां खेलीं. तौहीद ने 137 रन बनाए, जबकि लिटन के बल्ले से 120 रन निकले. इस दौरान अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.
जवाब में अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 557/10 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर मार्केस एकरमैन ने 157 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. बाकी रियान रिकल्टन ने 102 रन बनाए. अफ्रीका के पास 157 रन की बढ़त हो गई.
अपनी दूसरी पारी में उतरी बांग्लादेश सिर्फ 168 पर सिमट गई. बांग्लादेश सिर्फ 12 रन का लक्ष्य अफ्रीका के सामने रख पाई. प्रोटियाज टीम ने आसानी से 9 विकेट से जीत अपने खाते में डाल ली.
यह भी पढ़ें: 100 रन से पहले 5 विकेट, फिर भारत की कुटाई; न्यूजीलैंड ने 680 पर घोषित की पारी
















