जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित चौथे 2+2 भारत-जापान डायलॉग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत-जापान के साझेदारी को लेकर कहा कि आज हमारी बातचीत के दौरान, हमने आपसी हित के कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. हम एक खास रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत आगे बढ़ रहे हैं. यह साल भारत और जापान दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम 2027 में अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बारे में बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके शांति और समृद्धि के लिए हमारा रिश्ता अहम है. आज की बातचीत में हमने अगस्त 2025 में साइन किए गए ज्वाइंट डिक्लेरेशन सिक्योरिटी कॉपरेशन के अनुसार दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर जोर दिया.
#WATCH | Tokyo, Japan: At the 4th 2+2 India-Japan dialogue in Tokyo, Defence Minister Rajnath Singh says, “During the course of our discussions today, we covered a wide spectrum of bilateral and regional issues of mutual interest. As two thriving democracies in Asia, we are pursuing a Special Strategic and Global Partnership. This year is significant for both India and Japan, as we lay the foundation for celebrating 75 years of the establishment of our diplomatic relations in 2027. This is an important relationship for peace and prosperity in the Indo-Pacific region. During today’s discussions, we noted the progress of the growing defence and security partnership between both countries, in line with the Joint Declaration on Security Cooperation signed in August 2025. We expressed satisfaction at the first-ever participation by Japan Air Self-Defence Force fighter aircraft during the Japan-India Air Force Exercise Veer Guardian 26, held in India, and we welcomed the convening of the third India-Japan Defence Industries Forum in Tokyo on 13 October 2026…”
— ANI (@ANI) November 19, 2026
वीर गार्जियन 26 युद्ध अभ्यास
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में आयोजित वीर गार्जियन 26 युद्ध अभ्यास में जापान की एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के लड़ाकू विमानों की पहली बार भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया. इसके अलावा उन्होंने 13 अक्टूबर 2026 को टोक्यो में तीसरे भारत-जापान रक्षा उद्योग फोरम के आयोजन का स्वागत किया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज टोक्यो में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और एस जयशंकर के साथ भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत में शामिल हुआ. इस दौरान हमने खास रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर खुले तौर पर बात की.
राजनाथ सिंह को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार (18 नवंबर 2026) को जापान की उनकी यात्रा की शुरुआत में तोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वह अपने जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइजुमी के साथ एक युद्धपोत का निरीक्षण करने योकोसुका गए.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राजनाथ सिंह भारत-जापान के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की चौथी वार्ता के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. जापान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सिंह एवं कोइजुमी ने योकोसुका के फुनाकोशी इलाके का दौरा किया. इस दौरान JMSDF के युद्धपोत जेएस नातोरी’ का निरीक्षण किया. यह मोगामी श्रेणी का युद्धपोत है, जो स्टील्थ तकनीक से लैस है.














