Image

APEC समिट में शी जिनपिंग दे रहे थे भाषण और ट्रंप ले रहे थे झपकी, वायरल हुआ वीडियो


चीन के शेनझेन शहर में गुरुवार (19 नवंबर) को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस सम्मेलन में दुनिया की तीन सबसे बड़ी ताकत अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्रपति एक साथ एक मेज पर नजर आए. हालांकि, शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सेशन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोते हुए नजर आए, जबकि इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे.

ट्रंप का यह वीडियो उनके एशिया दौरे के दो दिन बाद सामने आया, जो फिलीपींस में ASEAN शिखर सम्मेलन से शुरू हुआ था, जिसके समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बुधवार को चीन के शेनझेन पहुंचे. राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया दौरों ने दुनिया के बड़े नेताओं के साथ उनकी निजी कूटनीति पर भी दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

त्रिपक्षीय समिट में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

वहीं, चीन के शेनझेन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने APEC शिखर सम्मेलन के इतर गुरुवार (19 नवंबर, 2026) को ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समिट (Trilateral Summit) में भी हिस्सा लिया. इस बेहद अहम बैठक के दौरान दुनिया की तीन महाशक्ति देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु हथियार, ऊर्जा से लेकर ईरान और यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की. 

इसके साथ ही, तीनों नेताओं ने त्रिपक्षीय समिट के दौरान संयुक्त राष्ट्र (UN) में सुधार करने, रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का प्रोडक्शन और सप्लाई बढ़ाने और परमाणु खतरे को कम करने पर चर्चा करने पर भी सहमति जताई है.

किन मुद्दों पर ट्रंप-जिनपिंग और पुतिन में बनी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से तीनों नेताओं के सहमति से तैयार संयुक्त घोषणा जारी की. जिसमें तीनों देशों ने वैश्विक चुनौतियों से ज्यादा असरदार तरीके से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को आगे बढ़ाने का वादा किया. 

यह भी पढ़ेंः ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक हाई पावर मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर बनी सहमति?



Source link

Related Posts

‘10,000 रोहिंग्याओं की हत्या, हमारे पास सबूत’, इंटरनेशनल कोर्ट ने और क्या-क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र की टॉप अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने गुरुवार (19 नवंबर) को कहा कि 2017…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

भारत को धमकाने वाले पाक मंत्री मुसादिक आ रहे दिल्ली, ‘हाथ काटने’ की दी थी गीदड़ भभकी

भारत को धमकी देने वाले मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा चर्चा में घिर गया. वह पड़ोसी मुल्क…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

एस्केलेटर पर जिनपिंग की मदद को ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, व्हाइट हाउस ने शेयर किया Video

चीन के शेन्जेन में तीन महाशक्तियों के मिलन की चर्चा के बीच एक ऐसी फुटेज सामने आई है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Explained: ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की बैठक से हासिल क्या? 90 मिनट का दिखावा या कामयाबी

दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देशों के नेताओं के बीच 19 नवंबर 2026 को चीन के शेन्जेन शहर…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top