Image

बाब-अल-मंदेब के पास एक और जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक सुरक्षित, एक अब भी लापता


बाब-अल-मंदेब स्‍ट्रेट के पास एक और मालवाहक जहाज के डूबने की खबर आई है. इस जहाज का नाम ‘अल-फतेह’ था. इस जहाज पर तीन भारतीय नाविक मौजूद थे, जिनमे से दो नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है.

नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि “वह संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि बचाए गए दोनों नाविकों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित की जा सके और लापता नाविक की तलाश में चल रहे प्रयासों में पूरा सहयोग दिया जा सके.”

भारतीय उच्चायोग ने कहा, “नैरोबी में भारतीय उच्चायोग मालवाहक जहाज अल-फतह से बचाए गए दो भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए हर संभव मदद कर रहा है. यह जहाज बाब-अल-मंदेब स्‍ट्रेट के पास डूब गया था. एक तीसरा भारतीय नाविक अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है.”

उच्चायोग ने कहा, “हम संबंधित अधिकारियों, शिपिंग एजेंट और बचाए गए नाविकों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनकी वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा सके और लापता भारतीय चालक दल के सदस्य का पता लगाने के प्रयासों में सहायता मिल सके.”

एक दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट के करीब भारतीय नाविक सवार जहाज पर मिसाइल से हमला किए जाने की कड़ी निंदा की थी. इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक मौजूद थे, जिनकी जां बचा ली गई. MEA ने ओमान की त्वरित कार्रवाई के लिए ओमान सरकार की तारीफ भी की थी.



Source link

Related Posts

क्या खत्म होगा यूक्रेन वॉर? अलास्का की विफल वार्ता के बाद आज ट्रंप-पुतिन की महामुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को चीन में अलास्का शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

नई दिल्ली में होने वाले SCO संवाद में शामिल होगा पाकिस्तान, इशाक डार ने की घोषणा

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने नई दिल्ली में होने वाली SCO सिविलाइजेशन डायलॉग…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, बाकी का क्या होगा?

मौजूदा वक्त में दुनिया की आबादी  800 करोड़ से ज्यादा है. इसमें ईसाई धर्म को मानने वालों की…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

एक मंच पर 3 बड़ी ताकतें, जिनपिंग से गर्मजोशी से मिले ट्रंप और पुतिन, दिखा गजब अंदाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में चीन…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top